Home » राशिफल / ज्योतिष शास्त्र » वास्तु के मुताबिक किस दिन जूते चप्पल खरीदना है अशुभ? जाने क्या कहता है वास्तुशास्त्र

वास्तु के मुताबिक किस दिन जूते चप्पल खरीदना है अशुभ? जाने क्या कहता है वास्तुशास्त्र

Vastu Tips:- वास्तु के मुताबिक हफ्ते में ऐसे कई दिन होते हैं जिस दिन हमें जूते चप्पल नही खरीदना चाहिए। अगर हम इस दिन जूते चप्पल खरीदते हैं तो यह अशुभ माना जाता है। जूते चप्पल खरीदना केवल सुरक्षा का साधन नहीं है बल्कि घर की ऊर्जा और धन समृद्धि के साथ पारिवारिक सुख शांति से भी जुड़ा हुआ होता है। इसीलिए जूते चप्पल खरीदने से पहले कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। जूते चप्पल अगर आप खरीदते हैं तो वास्तु के मुताबिक कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। आइए इन नियमों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

जूते चप्पल किस दिन नहीं खरीदना चाहिए?

वास्तु शास्त्र के मुताबिक जूते चप्पल कभी भी अमावस्या और मंगलवार के दिन या फिर शनिवार के दिन, ग्रहण के दिन बिल्कुल भी नहीं खरीदने चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और कई समस्याएं उत्पन्न होने लगती है जैसे आर्थिक तंगी और कलह के साथ स्वास्थ्य समस्याएं भी आती है। इसलिए इन दिनों में जूते-चप्पल ना खरीदे।

जूते-चप्पल किस जगह नहीं पहने

जूते चप्पल को गलती से भी वास्तु के मुताबिक तिजोरी के पास या लाकर के पास नहीं पहनना चाहिए। ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती है। जूते चप्पल को गलती से भी रसोई या भंडार गृह में नहीं पहनना चाहिए ऐसा करने से घर में अशांति और कई प्रकार की समस्याएं होने लगती है।

जूते चप्पल से जुड़े हुए अशुभ संकेत

जूते चप्पल से जुड़े हुए कुछ संकेत को जरूर समझना चाहिए। वास्तु के मुताबिक अगर आपके जूते चप्पल मंदिर या फिर अस्पताल या फिर धार्मिक स्थान से अगर चोरी हो जाते हैं तो यह शुभ माना जाता है मान्यता है कि ऐसा होने से आपके पीछे की कोई बला टल जाती है। इसके अलावा अगर आपके जूते चप्पल बार-बार टूटे या कट जाए तो इसका साफ मतलब है कि आपके घर में पितृ दोष है या नकारात्मक ऊर्जा है ऐसे में जूते चप्पल को तुरंत बदल ले और घर में गंगाजल का छिड़काव कर ले ऐसा करना शुभ माना जाता है।

जूते चप्पल कहां रखना चाहिए?

जूते चप्पल को हमेशा व्यवस्थित ढंग से घर के बाहर शू रैक रखना चाहिए। इस घर के मुख्य द्वार के अंदर या पूजा स्थल के आसपास ना रखें और चप्पल जूते को कभी भी उल्टा पड़ा ना रहने दे। जूते चप्पल को व्यवस्थित ढंग से रखे और नए जूते चप्पल को लेने के बाद उन्हें गंगाजल से शुद्ध कर लेना चाहिए उसके बाद पहनना चाहिए इन नियमों का अगर आप पालन करते हैं तो घर में मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और आपके घर में वास करती है। अगर आपका इन नियमों का पालन नहीं करते तो घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है इसलिए इन नियमों का पालन जरूर करें।

Read More:- विकट संकष्टी चतुर्थी पर करें इन मंत्रों का जाप करियर में आ रही रूकावटों से मिलेगा छुटकारा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?