Vastu Tips:- किचन से जुड़े कई वास्तु शास्त्र होते हैं अगर आप इन्हें सही तरीके से जान लेते हैं और इनका पालन करते हैं तो जीवन में आधे से ज्यादा समस्याएं बड़ी ही आसानी से समाप्त की जा सकती है। अगर आप अपने जीवन में कुछ अच्छा करना चाहते हैं और सभी समस्याओं का छुटकारा चाहते हैं।
तब आपको ऐसे में वास्तु शास्त्र के कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। जिससे घर में पॉजिटिविटी आएगी और सभी मुश्किलें हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी। किचन से जुड़े क्या वास्तु शास्त्र है और कैसे आप इसे अपनी समस्या समाप्त कर सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
किचन में क्या रखें?
किचन में कई प्रकार के वास्तु के नियमों का पालन करना होता है। किचन में अगर आप सही वस्तुएं रखते हैं तो इससे आपके जीवन की दिशा बदल जाती है और जिंदगी में कभी पैसों से जुड़ी कोई समस्या नहीं आती है। इसके लिए सबसे पहले आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि किचन में हमेशा मिट्टी का घड़ा जरूर रखें।
इसमें अगर आप पानी का घड़ा रखते हैं और वह घड़ा भरा हुआ रहता है तो पैसे का फ्लो हमेशा बना रहता है। इसके साथ ही इस बात का खास ध्यान रखें कि यह बर्तन किस कौन यानी उत्तर पूर्व दिशा में रखा होना चाहिए। इससे आपकी आर्थिक तंगी खत्म हो जाती है। जीवन में पैसों की समस्या से छुटकारा मिल जाता है।
किचन में क्या नहीं रखें?
वास्तु के अनुसार किचन में कुछ चीज कभी नहीं रखनी चाहिए। अगर आप ऐसी चीज किचन में रखते हैं तो इससे आपके घर में कई प्रकार की समस्याएं होने लगती है। किचन में कभी भी दवाई नहीं रखनी चाहिए और कभी भी गहरे रंग की अलमारी ना रखें।
इसके साथ ही कभी भी यहां झाड़ू ना रखें। गलती से भी रात के समय कोई झूठा बर्तन किचन में पड़ा ना रहने दे। इससे घर में नेगेटिविटी आती है और कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए भूल कर भी या गलती ना करें।
Read More:- साल 2026 में मकर संक्रांति के मौके पर करें इन चीजों का दान, शनि देव होंगे प्रसन्न





