Vastu Tips:- वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर इंसान पूरे मन से किसी जानवर या पक्षियों की सेवा करता है तो इसका सीधा असर आपके ग्रह पर पड़ता है। ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे इंसान को किसी पूजा पाठ की जरूरत नहीं पड़ती है अगर आपके मन में सेवा भाव है तो आपको जानवरों और पक्षियों की सेवा जरूर करना चाहिए ऐसा करने से ग्रहों से जुड़ी सभी समस्याएं समाप्त होने लगती है। आइए जानते हैं किस जानवर की और किस पक्षी की सेवा करने से क्या फायदा मिलता है।
गाय की सेवा करने के फायदे
अगर आप गाय की सेवा करते हैं तो इससे सभी ग्रह शांत होते हैं और ग्रहों की स्थिति अच्छी बनी रहती है। साथ ही घर में शांति और मन हल्का और खुश रहता है। इसलिए गाय की सेवा जरूर करना चाहिए।
कुत्तों की सेवा करने के फायदे
अगर आप घर में कुत्ता पालते हैं या किसी भी कुत्ते की सेवा करते हैं, तो ऐसा करने से केतु ग्रह मजबूत बनता है। जिससे लोगों को डर और उलझन के साथ अचानक आने वाली परेशानी से राहत मिलती है।
पक्षियों की सेवा करने के फायदे
अगर आप रोजाना पक्षियों को दाना पानी डालते हैं तो राहु ग्रह से जुड़ी सभी समस्याएं समाप्त होने लगती है और इससे मन शांत और जिंदगी में स्थिरता बनी रहती है। इसलिए पक्षियों की सेवा करना चाहिए।
बंदरों की सेवा करने के फायदे
अगर आप बंदरों की सेवा करते हैं। इन्हें फल खिलाते हैं तो इससे आपका मंगल ग्रह मजबूत होने लगता है। ऐसा करने के कई फायदे हैं जैसे आत्मविश्वास बढ़ता है शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और काम में मन लगा रहता है।
Read More:- छत्तीसगढ़ के भिलाई में अज्ञात लोगों ने किया राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव, ट्रेन के कांच में आई बड़ी दरार





