Vastu Tips:- वास्तु के मुताबिक घर में शीशा लगाना बहुत ही आम बात है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप गलत तरीके से शीशा लगाते हैं तो यह नुकसान दे सकता है। वास्तु के मुताबिक हमें शीशे से जुड़ी इन गलतियों से बचना चाहिए वरना घर में नेगेटिविटी आने में समय नहीं लगेगा और इस नेगेटिविटी के घर में आने से कई ऐसी समस्याएं उत्पन्न होगी जो आपके जीवन में कई प्रकार की दिक्कतें देंगी। वास्तु से जुड़ी इन गलतियों के बारे में आइए विस्तार से जानते हैं।
शीशा बेड के सामने ना लगाए
वास्तु के मुताबिक शीशा बेड के सामने बिल्कुल भी नहीं लगना चाहिए। मान्यता है कि शीशा बेड के सामने लगाने से आपका प्रतिबिंब सीधा इस पर नजर आता है। ऐसे में स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव देखने को मिलता है मन बेचैन रहता है और कई समस्याएं उत्पन्न होती है। इसीलिए बेड के सामने शीशा लगाने से बचना चाहिए।
टूटा हुआ शीशा घर में ना रखें
वास्तु के मुताबिक घर में टूटा हुआ शीशा नहीं रखना चाहिए मान्यता है कि ऐसा करने से घर में नेगेटिविटी बढ़ती रहती है और कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होने लगती है। वास्तु के मुताबिक घर में टूटा हुआ शीशा है तो उसे तुरंत बदल देना चाहिए। टूटा हुआ शीशा घर में कई समस्याएं लेकर आता है।
शीशा किचन में बिल्कुल ना लगाए
वास्तु के मुताबिक किचन में कभी भी शीशा नहीं लगना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर का माहौल बिगड़ता है और घर में गृह क्लेश की स्थिति बनती है। कोशिश करें कि कभी भी किचन में शीशा नहीं लगाए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
मुख्य द्वार पर शीशा ना लगाए
वास्तु के मुताबिक मुख्य द्वार पर कभी भी शीशा नहीं लगना चाहिए। मुख्य द्वार पर अगर आप शीशा लगाते हैं तो इससे नेगेटिविटी घर में आ सकती है और अच्छी एनर्जी घर से बाहर जा सकती है। इसलिए गलती से भी दरवाजे के ठीक सामने शीशा बिल्कुल नहीं लगाना चाहिए।
Read More:- मोहिनी एकादशी पर करें यह खास कार्य, अमृत प्राप्ति के समान मिलेगा फल




