Home » राशिफल / ज्योतिष शास्त्र » वास्तु के मुताबिक पर्स में यह 3 चीजे रखने से खींचा चला आएगा पैसा, जाने क्या कहता हैं वास्तुशास्त्र

वास्तु के मुताबिक पर्स में यह 3 चीजे रखने से खींचा चला आएगा पैसा, जाने क्या कहता हैं वास्तुशास्त्र

Vastu Tips:- वास्तु के मुताबिक कई उपाय होते हैं जो घर में आजमाने बहुत जरूरी हैं। अक्सर लोग पर्स रखते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि पर्स से जुड़े यह कुछ उपाय आपकी आर्थिक स्थिति को सुधार सकते हैं। जीवन में धन की कमी को हमेशा के लिए समाप्त कर सकते हैं। वास्तु के मुताबिक घर में रोजमर्रा से जुड़ी जिंदगी में आपको कुछ ऐसे उपाय करने होते हैं जिससे कि पैसों का संकट समाप्त हो जाता है और जीवन में धन की कमी कभी भी नहीं होती है। आइए इन नियमों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

पर्स में चावल के दाने रखें

वास्तु के मुताबिक पर्स में अगर चावल के दाने रखते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि चावल में थोड़ी सी हल्दी लगाकर इन्हें पर्स में रखते हैं तो इसमें घर में बरकत आती है और फालतू के खर्चों से इंसान बचा रहता है। इस पर कंट्रोल होता है इसीलिए पर्स में चावल के दाने जरूर रखें।

मां लक्ष्मी की फोटो जरूर रखें

वास्तु के मुताबिक पर्स में मां लक्ष्मी की एक छोटी सी फोटो जरूर रखनी चाहिए कहा जाता है कि यह बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आर्थिक तंगी नहीं होती पैसों से जुड़ी सभी समस्याएं समाप्त होने लगती है। पैसा आने के कई सोर्स बनते हैं और कहीं ना कहीं से पैसा आने लगता है।

पर्स में इलायची जरूर रखें

वास्तु के मुताबिक पर्स में इलायची रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहां जाता है कि पर्स में इलायची रखना गुड लक होता है। इसे पॉजिटिव एनर्जी आती है और यह पैसों को अपनी और अट्रैक्ट करता है। इसीलिए पर्स में हरी इलायची रखना चाहिए इससे आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है।

Read More:- मंगलवार के दिन करें भगवान हनुमान को इस तरह प्रसन्न, जीवन से कोसों दूर हो जाएगी बाधाएं

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?