वास्तु के मुताबिक अगर बार-बार रात को नींद टूटती है तो यहां अच्छी बात नहीं है साथ ही इसका सीधा असर हमारी सेहत पर देखने को मिलता है। वास्तु के मुताबिक घर में अगर ऐसी कोई चीज होती है जो आपकी नींद को डिस्टर्ब करती है और मन को अशांत करती है। ऐसे में आपको बेडरूम से जुड़ी कई ऐसी चीज है जो बदल देनी चाहिए जिससे कि आपकी नींद डिस्टर्ब ना हो मन शांत रहे और इसका सेहत पर कोई असर न पड़े। वास्तु के मुताबिक बेडरूम में से क्या-क्या बदलाव करने हैं जिससे कि आपकी नींद डिस्टर्ब ना हो आइए इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
पेंटिंग से जुड़ा उपाय
अक्सर लोग अपने हिसाब से कोई भी पेंटिंग घर में लाकर लगा देते हैं। जिसकी वजह से हमारी नींद डिस्टर्ब होती है और कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होती है। ऐसे में लोगों को इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि घर में हमेशा ऐसी पेंटिंग लगानी चाहिए जिससे घर में अच्छी वाइब और सब कुछ बढ़िया सा महसूस हो। बेडरूम में अगर आप राधा कृष्ण की तस्वीर लगाते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे अच्छी नींद आती है और इसका असर हमारी सेहत पर भी अच्छा पड़ता है।
इनडोर प्लांट का उपाय
वास्तु के मुताबिक बेडरूम में इनडोर प्लांट लगाना बहुत ही अच्छा माना जाता है। हल्के खुशबूदार पौधे बेडरूम में अगर लगाते हैं तो घर में खुशबू फैली रहती है। लेकिन वास्तु के मुताबिक घर में आर्टिफिशियल पौधे ही लगाना चाहिए, इन्हें लगाना ही शुभ माना जाता है। आर्टिफिशियल पौधे अगर घर में लगते हैं तो यह बहुत ही शुभ होता है।
रंगों का उपाय
वास्तु के मुताबिक अगर आप घर में चटकीले रंगों का इस्तेमाल करते हैं, तो यह बहुत ही गलत बात है। इसीलिए कभी भी बेडरूम में ऐसे पर्दे या कलर का उपयोग नहीं करना चाहिए बल्कि इसकी जगह सॉफ्ट और लाइट कलर और पर्दों का इस्तेमाल करना चाहिए साथ ही लाइट भी बहुत ज्यादा तेज वाले नहीं लगाने चाहिए, डिम लाइट लगाकर रखना चाहिए जिससे सोने में तकलीफ ना हो।
Read More:- बजट में बिकने वाली टॉप-लोड मॉडल वाशिंग मशीन आज ही लाए घर, देखें कीमत और फीचर्स




