Vastu Tips:- वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर आप सही तरीके से नियमों का पालन करते हैं और जीवन में इन नियमों को उतारते हैं तो आपके जीवन में सब कुछ सकारात्मक होगा और मनी का फ्लो बढ़ेगा। अगर आप दिशा से जुड़े वास्तु का खास ख्याल रखते हैं तो यह आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होता है। क्योंकि यह नियम आपको बहुत हद तक प्रभावित करते हैं। अगर आप घर में तिजोरी वाले हिस्से को वास्तु के मुताबिक बनाते हैं तो इससे आपके जीवन में मनी फ्लो पर बहुत बड़ा असर देखने को मिलता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
तिजोरी के भगवान की तस्वीर रखना शुभ या अशुभ?
आमतौर पर लोग तिजोरी के पास भगवान की तस्वीर मूर्ति रख देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना सही नहीं माना जाता है। लेकिन अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि आपको तिजोरी के पास भगवान को किस दिशा में रखना चाहिए। अगर आप भगवान की मूर्तियां तस्वीर को तिजोरी के पास रखते हैं तो आपको पूर्व या पश्चिम दिशा में रखनी चाहिए ऐसा करने से सब कुछ शुभ होता है।
तिजोरी की सही दिशा
अगर आप तिजोरी घर में रखते हैं तो आपको इस बात का खास ख्याल रखना होगा की वास्तु के मुताबिक तिजोरी को अगर आप करते हैं तो उसका दरवाजा हमेशा उत्तर दिशा की तरफ खुलना चाहिए। इसीलिए हमेशा तिजोरी को दक्षिण दिशा की तरफ रखना चाहिए क्योंकि यह दिशा शुभ मानी जाती है।
तिजोरी किस दिशा में ना रखें
तिजोरी को कभी भी वास्तु के मुताबिक कुछ दिशाओं में बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना बहुत ही अशुभ माना जाता है। वास्तु के मुताबिक इस बात का ध्यान रखें की तिजोरी को गलती से भी नैऋत्य और आग्नेय कोण दिशा में गलती से भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करना बहुत ही अशुभ माना जाता है।
Read More:- Vivo का शानदार लुक वाला स्मार्टफोन 17 मार्च को आ रहा तहलका मचाने, जाने क्या है कीमत




