Vastu Tips:- वास्तु के मुताबिक कई लोग घर में मछली की प्रतिमा रखते हैं और यह बहुत ही शुभ माना जाता है। मछली की प्रतिमा घर में रखने से धन घर की तरफ आकर्षित होता है साथ में खुशहाली और शुभ समाचार भी प्राप्त होते हैं। इन लोगों के जीवन में पैसों को लेकर परेशानियां है और व्यापार में दिक्कत है उन्हें घर में मछली की प्रतिमा जरूर रखनी चाहिए।
अगर आप मछली की प्रतिमा को वास्तु के मुताबिक सही दिशा और सही जगह रखते हैं तो इसे सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। वरना इसका गलत असर भी हो सकता है इससे विवाहित जीवन में कलह उत्पन्न हो सकता है। इस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
मछली की प्रतिमा रखना है शुभ
घर में अगर आप मछली की प्रतिमा रखते हैं तो वस्तु के अनुसार यह बहुत ही शुभ होता है। इससे जीवन में धन आता है सुख समृद्धि बनी रहती है और पैसों की सभी समस्याएं समाप्त हो जाती है। अब किस धातु की मछली रखनी चाहिए और किस दिशा में रखनी चाहिए इस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
चांदी धातु की मछली
घर में अगर आप चांदी की मछली रखते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। चांदी की मछली का संबंध शनि ग्रह से होता है और चांदी की धातु का संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से हैष चंद्रमा शांति और मानसिक संतुलन का प्रतीक होता है। चांदी की मछली को हमेशा घर की ईशान दिशा में रखना चाहिए यह बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर आप घर में मछली का मुंह अंदर की तरफ रखते हैं तो यह बहुत ही शुभ होता है।
पीतल धातु की मछली
अगर आप घर में पीतल धातु की मछली रखते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर आप पीतल धातु की मछली घर में रखते हैं तो इससे वास्तु दोष दूर होता है और सुख समृद्धि घर में आती है पीतल की मछली को हमेशा घर के उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में रखना चाहिए इससे धन का आगमन होता है और व्यापार में तरक्की मिलती है। करियर में भी ग्रोथ प्राप्त होती है। पीतल की मछली रखना घर में शुभ माना जाता है।
Read More:- छत्तीसगढ़ के हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 4 जवानों की मौके पर मौत, 1 जवान गंभीर रूप से घायल





