Vastu Tips:- वास्तु के मुताबिक हिंदू धर्म में दान को बहुत ही पुण्य कारी कार्य माना जाता है। दान एक ऐसी चीज है जो लोगों को उनके जरूरत के हिसाब से दी जाती है। अक्सर सामर्थ्य के अनुसार लोग गरीब लोगों और जरूरतमंद लोगों को दान करते हैं कोई वस्त्र दान करता है कोई अनाज का दान जरुरतमंदो को करता है तो वही कोई पैसा दान करता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि मंदिर में गुप्त दान करने से घर में सुख और समृद्धि लगातार बढ़ती है और आर्थिक संकटों से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाता है। आज हम आपको ऐसे ही तीन दान के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका गुप्त दान करने से घर में सब कुछ अच्छा होता है। आइए इस दान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
मंदिर में माचिस करें दान
वास्तु के अनुसार माचिस का गुप्त दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर आप माचिस का मंदिर में गुप्त दान करते हैं तो मान्यता है कि इसे अत्यंत शुभ फल मिलते हैं इससे बुरी नजर से छुटकारा मिलता है। मंगल ग्रह मजबूत होता है और कठिन परिस्थितियों से निकाला जा सकता है। इसीलिए मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में गुप्त दान के रूप में माचिस का दान करें।
मंदिर में झाड़ू का करें दान
मंदिर में अगर आप गुप्त दान के रूप में झाड़ू का दान करते हैं तो ऐसे में सुख शांति और सौभाग्य आपका घर में आता है। झाड़ू अगर आप मंदिर में दान करते हैं तो उसका रोजाना इस्तेमाल होता है जिससे लक्ष्मी मन प्रसन्न होती है और आप पर उनकी कृपा बनी रहती है। इस बात का खास ध्यान रखें कि झाड़ू को गुप्त दान के रूप में शुक्रवार की शाम को दान करें।
मंदिर में लोटे का करें दान
मंदिर में लोटे का दान गुप्त रूप से करना चाहिए। लोटे को हमेशा शिव मंदिर में गुप्त रूप से दान करें। इससे भगवान शिव प्रसन्न होंगे और अगर आप धातु का लोटा दान करते हैं तो यह और भी ज्यादा शुभ होता है। इसे दान करने से घर में निर्मलता आती है और सुख समृद्धि और तरक्की होती है साथ ही घर में तनाव और पारिवारिक कलह और बधाए समाप्त होती है। भगवान शिव की कृपा हमेशा बनी रहती है और सुख समृद्धि घर में आती है। इसलिए हमेशा लोटे का गुप्त रूप से दान शिव मंदिर में करें।
Read More:- छत्तीसगढ़ के मरवाही जिले में कुप्रबंधन और लापरवाही के चलते हुआ धान खराब, लगा 6 करोड़ का झटका





