Vastu Tips:- वास्तु शास्त्र के मुताबिक मनी प्लांट का पौधा बहुत ही शुभ माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप इसे गलत दिशा में और गलत जगह लगाते हैं या फिर गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं तो इसके विपरीत परिणाम भी हो सकते हैं। वास्तु के मुताबिक मनी प्लांट बहुत ही शुभ होता है लेकिन अगर आप गलती से कुछ ऐसे कार्य है जो करते जिसकी वजह से मनी प्लांट का पौधा वास्तु दोष को जन्म देता है जीवन में कई तरह की परेशानियां लेकर आता है।
मनी प्लांट को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, लेकिन अगर आप इससे जुड़े कुछ गलतियां करते हैं तो इससे नुकसान होने के चांसेस रहते हैं। मनी प्लांट को सही जगह पर ना लगाया जाए तो इससे कई तरह की परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
उत्तर पूर्व दिशा में ना रखें मनी प्लांट
उत्तर पूर्व दिशा में वास्तु के मुताबिक मनी प्लांट रखना बहुत ही अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आर्थिक तंगी से जूझना पड़ता है इसलिए गलती से भी इस दिशा में मनी प्लांट को नहीं रखना चाहिए।
मनी प्लांट को जमीन पर ना फेलने दे
मनी प्लांट को गलती से भी जमीन पर फैलने ना दे क्योंकि यह अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से तरक्की और उन्नति में रुकावट आती है। इससे आर्थिक तंगी कभी सामना करना पड़ता है और कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होती है। इसलिए मनी प्लांट का हमेशा ऊपर जाना ही शुभ माना जाता है।
सूखे और पीले पत्ते तुरंत हटाए
मनी प्लांट के सुख और पीले पत्ते तुरंत हटाना चाहिए इनको बिल्कुल भी नजर अंदाज ना करें ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष उत्पन्न होता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे इसलिए पौधे को हमेशा साफ-सुथरा करते रहना चाहिए पीले पत्ते हटाए और सूखे हुए पत्ते को तोड़कर हटा दे।
Read More:- मासिक शिवरात्रि पर जरूर करें यह कार्य, शत्रुओं का होगा नाश और कंगाली से मिलेगा छुटकारा





