Home » राशिफल / ज्योतिष शास्त्र » वास्तु के मुताबिक किचन से जुड़ी है गलती पड़ सकती है भारी, जाने क्या कहता है वास्तु शास्त्र

वास्तु के मुताबिक किचन से जुड़ी है गलती पड़ सकती है भारी, जाने क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Vastu Tips:- वास्तु शास्त्र के मुताबिक हमें ऐसी कई बातें होती है जिनका ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है। अगर हम इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं तो घर में सेहत पर और समृद्धि के साथ लक्ष्मी जी भी रुष्ट हो जाती है। ऐसे में हमें इन बातों का बहुत ही खास ध्यान रखना चाहिए। किचन से जुड़े कुछ नियम होते हैं जिनका हमें पालन करना चाहिए अगर हम इनका पालन करते हैं तो मां लक्ष्मी हमसे प्रसन्न होकर सदैव हमारे घर में वास करती है। किचन से जुड़े किन नियमों का पालन करना चाहिए आइए इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

किचन को साफ सुथरा रखें

किचन से जुड़े वास्तु के नियमों का पालन जरूर करना चाहिए यह घर में नकारात्मक ऊर्जा कम करने में बहुत काम आता है। अगर आप घर में किचन को साफ सुथरा और व्यवस्थित रखते हैं तो यह बहुत ही अच्छा होता है अगर किचन में टूटी-फूटी चीज और बेकार चीज रखी होती है तो इसका सीधा असर हमारे घर के लोगों पर और लोगों की सेहत पर पड़ता है। इसलिए इन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

किचन में टूटे और जले बर्तन ना रखें

वास्तु शास्त्र के मुताबिक गलती से भी कभी किचन में टूटे और जले हुए बर्तनों को नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और कर्ज बढ़ता है पैसों की दिक्कतें आती है और घर के सदस्यों में तनाव बढ़ता है झगड़ा बढ़ने लगता हैं और घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर जाती है। इसीलिए गलती से भी घर में टूटे-फूटे और जले हुए बर्तन ना रखें।

पुराना तेल बार-बार इस्तेमाल न करें

वास्तु के मुताबिक किचन में कभी भी इस्तेमाल किया हुआ तेल बार-बार इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और घर का माहौल बिगड़ने लगता है। घर में अनावश्यक खर्च बढ़ने लगते हैं। इसीलिए गलती से यह गलती बिल्कुल ना करें।

सड़ा हुआ अनाज और पुराने मसाले किचन में ना रखें

वास्तु के मुताबिक कभी भी आपको खराब हुआ सामान और एक्सपायर हो चुकी चीजों को किचन में नहीं रखना चाहिए इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और पैसों की परेशानियां सामने आने लगती है। इसीलिए यह गलती करने से बचे।

Read More:- सोना-चांदी की कीमत लगातार बदल रही करवट, जाने आज कितना चल रहा है ताजा बाजार भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?