Vastu Tips:- वास्तु के मुताबिक घर में ऐसे कई कार्य है जो आपको नहीं करने चाहिए अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको कई प्रकार की समस्याओं जैसे आर्थिक तंगी और घर में कलह जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके लिए आपको हमेशा वास्तु के अनुसार कुछ चीजों पर खास ध्यान देना चाहिए। वास्तु के अनुसार घर का सबसे जरूरी हिस्सा रसोई घर होता है। इससे जुड़े नियमों का पालन सबको करना चाहिए।
अगर आप रसोई घर से जुड़े नियमों का पालन करते हैं तो आपके घर में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आएगी। लेकिन इस बात का खास ध्यान रखें की गलती से भी रसोई घर में इस चीज को नहीं रखना चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
रसोई में गलती से भी ना रखें यह चीज
वास्तु शास्त्र के मुताबिक गलती से भी किचन में कुछ चीजों को नहीं रखना चाहिए। वरना आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होने लगता है। वास्तु कहता है कि घर के किचन में शीशा नहीं लगना चाहिए, क्योंकि शीशा लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है और इससे वास्तु दोष भी होता है। किचन में शीशा लगाने से घर के सदस्यों की सेहत पर असर पड़ता है और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा घर में कलह बढ़ने लगता है। इसलिए गलती से भी भूल कर भी किचन में शीशा नहीं लगना चाहिए।
इन बातों पर ध्यान दें
किचन बनाते समय कुछ बातों का खास ध्यान देना चाहिए। वास्तु के मुताबिक किचन सही दिशा में बनना चाहिए। किचन की सही दिशा दक्षिण पूर्व की दिशा होती है। इसलिए किचन को दक्षिण पूर्व की दिशा में ही बनाएं। अगर इस दिशा में नहीं बन पा रहा है तो उत्तर पश्चिम दिशा में किचन जरूर बनाएं। सही दिशा में घर का किचन बनना बहुत जरूरी होता है। अगर घर का किचन सही दिशा में नहीं बनता है तो ऐसे में घर के सभी सदस्यों पर इस नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ता है।
Read More:- तहलका मचाने मार्केट में आ रहा iQOO Z11 Turbo, जाने कितना खास होगा इसका डिजाइन





