Vastu Tips:- वास्तु के मुताबिक घर को नकारात्मक और बुरी ऊर्जा से बचाने के लिए लोग क्या-क्या उपाय करते हैं। नया साल जल्द ही शुरू होने जा रहा है ऐसे में लोग अपने घर को बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए और साल अच्छा बीते इसके लिए कई तरह के अलग-अलग उपाय करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे एक उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अगर आप आजमाते हैं तो आपके घर में कभी भी किसी को बुरी नजर नहीं लगेगी और नकारात्मक ऊर्जा आपके घर में नहीं आएगी। आइए इसके बारे में जानते हैं।
यह उपाय आजमाएं
घर में पॉजिटिव एनर्जी और रौनक चाहिए तो आपको इसके लिए कुछ उपाय आजमाने होंगे। अगर आप वास्तु के मुताबिक नए साल के दिन सुबह-सुबह उठकर पूजा पाठ करते हैं और पूरे घर में गंगाजल छिड़कते हैं, उसके साथ ही मुख्य द्वार पर एक बर्तन रख दे इस बर्तन में पानी भर दे और पूरा दिन एक ही जगह पर रहने दे। अगर आप यह उपाय करते हैं तो आपके घर में इसके बाद पॉजिटिव एनर्जी ही रहेगी। हमेशा आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी।
इन बातों पर दे ध्यान
अगर आप नए साल के इस मौके पर इन बातों पर खास ध्यान देते तो आपका साल बहुत अच्छा रहेगा। सबसे पहले आपके घर का मुख्य द्वार गंदा नहीं रहने देना है। घर के बाहर गंदे जूते चप्पल ना रखें सुबह-सुबह साफ सफाई कर ले पूजा के बाद घर के बाहर बंदनवार भी लगा दे। इसके साथ नया साल शुरू होने के पहले ही घर से सभी खराब सामान फेंक दे जैसे बंद घड़ी। बंद घड़ी घर में रहने से वास्तु दोष घर में लगता है। बने बनाए काम बिगड़ जाते हैं।
यह गलती ना करें
गलती से भी आप साल के शुरुआत में अगर पौधे लगाने का सोच रहे हैं तो कांटेदार पौधे बिल्कुल घर में ना लेकर आए। अगर आप पौधे लगाने के शौकीन है तो इस दिन तुलसी या फिर मनी प्लांट का पौधा घर में लाकर जरूर लगाए। भूल कर भी घर में टूटा हुआ कांच या शीशा अगर है तो इसे घर से बाहर जरूर निकाल दे। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है इसलिए घर में टूटा हुआ शीशा बिल्कुल ना रखें।
Read More:- शुभ शुक्रवार को करें कनकधारा स्त्रोत का पाठ, दरिद्रता और समस्याओं का होगा समाधान





