Vastu Tips:- वास्तु के अनुसार, कई ऐसी समस्याएं होती है जो हमें बहुत परेशान करती है। अक्सर हम जब भी किताब लेकर बैठते हैं पढ़ने तब हमेशा ऐसा होता है कि कुछ देर हम अच्छे से पढ़ते हैं और थोड़ी देर के बाद हमारा मन इधर-उधर की चीजों में भटकने लगता है जब भी हम कुछ याद करते हैं तो जल्दी भूल जाते हैं। पढ़ाई में एकाग्रता नहीं होती है। आज के समय में अधिकतर छात्रों के साथ यही समस्या देखने को मिलती है। आइए इन समस्याओं के हल के बारे में विस्तार से बात करते हैं।
तीन मुखी रुद्राक्ष का उपाय
अगर आप वास्तु के अनुसार तीन मुखी रुद्राक्ष को धारण करते हैं तो इससे आपका बृहस्पति मजबूत होता है। इससे याददाश्त बढ़ती है और पढ़ाई में मन लगने लगता है। इस बात का खास ध्यान रखें कि इसे आप जब भी धारण करें वह दिन सोमवार या फिर गुरुवार होना चाहिए। इससे आपका पढ़ाई में मन लगने लगेगा।
6 मुखी रुद्राक्ष का उपाय
अगर आप वास्तु के अनुसार 6 मुखी रुद्राक्ष को धारण करते हैं तो इससे आपका मन स्थिर बनता है। इंद्रियों पर नियंत्रण होता है और पढ़ाई में एकाग्रता होती है। अगर आप 6 मुखी रुद्राक्ष को शुक्रवार को धारण करते हैं तो यह बहुत ही शुभ होता है। ऐसा करने से आपका पढ़ाई में मन लगता है।
गणेश रुद्राक्ष का उपाय
अगर आप वास्तु के अनुसार गणेश रुद्राक्ष को धारण करते हैं तो आपके मन में एकाग्रता आती है। पढ़ाई में आत्मविश्वास बढ़ाने लगता है और पढ़ाई में आने वाली सभी बधाएं समाप्त हो जाती है। अगर आप बुधवार या फिर गणेश चतुर्थी को गणेश रुद्राक्ष को धारण करते हैं तो यह बहुत शुभ होता है।
रुद्राक्ष धारण कैसे करें?
रुद्राक्ष धारण करने का तरीका बहुत ही आसान होता है सबसे पहले धारण करने से पूर्व से गंगाजल से साफ कर ले। इसके बाद सोमवार या फिर गुरुवार या शुक्रवार को इसको धारण कर ले। धारण करते समय इस बात का खास ध्यान रखें की धारण करने के दौरान ओम नमः शिवाय या फिर ओम गन गणपतए नमः का 11 बार जाप करना बहुत जरूरी है। इस रुद्राक्ष को हमेशा लाल या फिर पीले धागे में पहनना चाहिए। नहाते समय और सोते समय इसे उतार कर जरूर रखें। इसे छूकर रोजाना पूजा जरूर करें। ऐसा करने से मन एकाग्र होता है और पढ़ाई में मन लगने लगता है।
Read More:- चीनी मांझे से किसी की मौत हुई तो उसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा – सीएम योगी आदित्यनाथ





