Home » राशिफल / ज्योतिष शास्त्र » वास्तु के मुताबिक घर में लड़ाई झगड़ा नहीं हो रहा खत्म तो आजमाए यह उपाय, जाने खास टिप्स

वास्तु के मुताबिक घर में लड़ाई झगड़ा नहीं हो रहा खत्म तो आजमाए यह उपाय, जाने खास टिप्स

Vastu Tips:- वास्तु शास्त्र के मुताबिक जीवन को सुखी और संपन्न बनाने के लिए घर में पारिवारिक में कलह खत्म करने के लिए और घर में होने वाले झगड़ों से छुटकारा पाने के लिए आपको वास्तु में दिए गए कुछ उपाय का पालन करना होगा। अगर आप इन उपायों का पालन करते हैं तो यह आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होता है। उपाय का आजमाने से घर में होने वाले कलह बंद हो जाते हैं।

मुख्य द्वार का उपाय

मुख्य द्वार का उपाय अगर आप करते हैं तो इसमें आपको बहुत ही फायदेमंद असर देखने को मिलता है। आपके घर के मुख्य द्वार का खास ख्याल रखना होगा मान्यता है कि घर में ऊर्जा यही से प्रवेश करती है। इसीलिए हमेशा घर के दरवाजे को साफ सुथरा रखें और अच्छे से रखें जिससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आए।

यह सावधानी बरते

घर का मुख्य द्वार साफ सुथरा और कड़क होना चाहिए, साथ ही इसकी नेम प्लेट टूटी हुई ना हो साथ ही फालतू के समान में गेट के आगे ना रखे हो जिससे कि सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश न कर सके। इसीलिए घर के मुख्य दरवाजे को बहुत ही ध्यान पूर्वक रखें इससे घर में लड़ाई झगड़े की स्थिति नहीं बनती है।

कछुए का उपाय

अगर आपके घर में बिना मतलब के बिना बात की लड़ाई झगड़े होते हैं तो ऐसे में आपके घर में कछुए की मूर्ति रखना चाहिए। अगर आप कुछ भी की मूर्ति घर में रखते हैं तो घर का माहौल शांत होता है और घर में सब कुछ शुभ होने लगता है। इसलिए घर में कछुए की मूर्ति रखना बेहद शुभ माना जाता है।

कछुआ रखने समय बरते यह सावधानी

कछुआ रखने समय हमेशा इस बात का खास ध्यान रखें की कछुए को हमेशा उत्तर दिशा में रखें। ऐसी मान्यता है कि उत्तर दिशा में कछुआ रखने से शत्रु का नाश होता और जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है।

कपूर का उपाय

घर में कपूर जलाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है इसलिए घर में कपूर जलाना चाहिए। उसके साथ ही घर में मामबत्तियां फूलदान और क्रिस्टल बॉल आदि भी रखना चाहिए इससे घर का माहौल शांतिपूर्वक बना रहता है और घर में लड़ाई झगड़ा नहीं होते हैं।

Read More:- सोने के भाव में आई तेजी तो वहीं चांदी के भाव गिरे, जाने आज कितना चल रहा ताजा भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?