Home » राशिफल / ज्योतिष शास्त्र » वास्तु के मुताबिक घर में दिया जलाते समय अपना यह नियम, जाने कैसे घर में आएगी सुख-समृद्धि

वास्तु के मुताबिक घर में दिया जलाते समय अपना यह नियम, जाने कैसे घर में आएगी सुख-समृद्धि

Vastu Tips:- वास्तु के मुताबिक अगर आप पूजा करते समय दीपक जलाते हैं तो आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। इस बात को ध्यान में रखते हुए दीपक जलाएं की आपको किन जरूरी नियमों को अपनाना चाहिए जिससे कि घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहे साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो। दीपक की लौ ज्ञान और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है। इस दौरान अगर आप पूजा करते समय भगवान के सामने दीपक जलाते है तब ऐसे में आपको पूजा का पूर्ण फल तब मिलता है जब आप सही नियम से दीपक जलाते हैं और भगवान की पूजा आराधना करते हैं।

दीपक जलाने की सही दिशा

अगर आप घर में भगवान की पूजा करते समय दीपक जलते हैं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि दीपक आपको गाय के घी का जलाना चाहिए। मान्यता है कि गाय के घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही दीपक में सफेद रूई का इस्तेमाल करें और सरसों या फिर तिल के तेल का दीपक जलाएं और भगवान के दाहिने और इसे रखना चाहिए। इतना ही नहीं लाल धागे या कलवा से बनी बत्ती का इस्तेमाल बहुत ही शुभ माना जाता है।

दीपक की लौ किस दिशा में होनी चाहिए

वास्तु के मुताबिक दीपक की लौ किस दिशा में होनी चाहिए यह इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए। मान्यता है कि दीपक की लोग उत्तर दिशा या ईशान कोण यानी की उत्तर पूर्व दिशा को सबसे सही माना गया है। दीपक की बत्ती का मुख हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए दीपक की बाती दक्षिण या फिर पश्चिम दिशा में रखने से बचे मान्यता है कि ऐसा करना उचित नहीं होता है।

यह सावधानियां बरते

वास्तु के मुताबिक पूजा-पाठ करते समय इस दौरान कभी भी भगवान के प्रतिमा के बिल्कुल सामने दीपक नहीं रखना चाहिए थोड़ा दूरी पर इसे रखें और दीपक को हमेशा संतुलित बना कर रखना चाहिए। भगवान के सामने आप पीतल या तांबा या फिर चांदी का दीपक उपयोग कर सकते हैं। दीपक की साफ-सफाई अच्छे से करना चाहिए।

यह गलतियां ना करें

दीपक जलाते समय इस बात का खास ख्याल रखें की दीपक का बुझाना शुभ संकेत नहीं होता है। इसलिए दीपक में पर्याप्त घी या तेल डालना चाहिए। वास्तु के मुताबिक कभी भी खंडित दीपक का इस्तेमाल ना करें या इसके परिणाम अच्छे नहीं होते वही गंदा या जला हुआ दीपक घर में नकारात्मक ऊर्जा लाता है। इसलिए खंडित दीपक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

Read More:- चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की इस खास आरती का पाठ, जीवन के दुख होंगे दूर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?