Home » राशिफल / ज्योतिष शास्त्र » वास्तु के मुताबिक बेडरूम में इन चीजों को रखने की गलती भूल कर भी ना करें, वैवाहिक जीवन होगा प्रभावित

वास्तु के मुताबिक बेडरूम में इन चीजों को रखने की गलती भूल कर भी ना करें, वैवाहिक जीवन होगा प्रभावित

Vastu Tips:- वास्तु के मुताबिक कई ऐसे कार्य होते हैं जो हमें नहीं करने चाहिए। हमारे जीवन में सबसे अहम हिस्सा हमारा बैडरूम होता है जहां हम सोते हैं रहते हैं बैठते-उठते हैं। ऐसे में अगर आप कोई भी कार्य बेडरूम में करते हैं तो बहुत ही सोच समझ कर करना चाहिए। ऐसे में इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि आपको बेडरूम में किस तरह की चीज रखनी चाहिए किस तरह की चीज नहीं रखनी चाहिए।

जिससे कि आपका दांपत्य जीवन पर इसका असर पड़े। इसीलिए आज हम आपको इस बारे में जानकारी देंगे कि आपको बेडरूम में क्या रखना चाहिए और क्या नहीं रखना चाहिए जिससे आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित हो। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

बेडरूम में मूर्ति ना रखें

वास्तु के मुताबिक बेडरूम में किसी भी भगवान की मूर्ति रखना अशुभ माना जाता है। हालांकि घर में पूजा घर के अलावा देवी देवताओं की मूर्ति कहीं भी नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है देवी देवताओं की मूर्ति केवल पूजा घर में रखनी चाहिए।

बेडरूम में खाद्य पदार्थ ना रखें

वास्तु के मुताबिक बेडरूम में गलती से भी खाने वाली चीज जैसे अनाज और खाद्य पदार्थ नहीं रखना चाहिए। इसके साथ ही बेडरूम में कभी भी चाकू, छुरी या कैंची जैसी धारदार चीज नहीं रखना चाहिए। अगर आप इनको बेडरूम में रखते हैं तो इससे आपके वैवाहिक जीवन में कई प्रकार की समस्याएं आने लगती है।

बेडरूम में शीशा ना रखें

वास्तु के मुताबिक घर के बेडरूम में शीशा रखना बहुत ही अशुभ माना जाता है। बेडरूम में शीशा लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और वास्तु दोष उत्पन्न होता है। इससे सेहत और मानसिक शांति पर प्रभाव पड़ता है और घर में नकारात्मकता फैलती है। इसलिए बेडरूम में गलती से भी शीशा ना लगाएं।

बेडरूम में साफ सफाई रखें

बेडरूम में गलती से भी गंदगी ना रहने दे। हमेशा बेडरूम में साफ-सफाई रखें और हमेशा साफ सफाई करते रहे। अगर आप अव्यवस्थित और गंदा बेडरूम रखते हैं तो इससे कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होती है। घर में नकारात्मकता बढ़ती है आर्थिक तंगी होती है तनाव बढ़ता है और कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए बेडरूम हमेशा साफ सुथरा रखें।

Read More:- छत्तीसगढ़ के पेंड्रा-गौरेला मुख्य मार्ग पर बाइक की चोरी, पीड़ित युवक ने की शिकायत दर्ज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?