Vastu Tips:- वास्तु के मुताबिक अगर आप घर में डाइनिंग टेबल पर कुछ चीजों को रखते हैं तो ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इन चीजों को डाइनिंग टेबल पर रखने से घर की सुख शांति प्रभावित होती है और घर में नेगेटिव ऊर्जा बढ़ने लगती है। ऐसे घर में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होती है परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य है खराब होता है इससे आपसी मतभेद बढ़ता है।
कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होने लगती है। इसीलिए वास्तु के मुताबिक डाइनिंग टेबल पर इन चीजों को बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए। आइए जानते हैं की वास्तु के मुताबिक डाइनिंग टेबल पर किन-किन चीजों को नहीं रखना चाहिए।
डाइनिंग टेबल पर इन चीजों को रखना है अशुभ
वास्तु के मुताबिक डाइनिंग टेबल पर कुछ ऐसी चीज हैं जो रखना वर्जित मानी गई है। अगर आप इन्हें डाइनिंग टेबल पर रखते हैं तो इसका गलत प्रभाव देखने को मिलता है। इसीलिए गलती से भी डाइनिंग टेबल पर दवाइयां जैसे- कैप्सूल्स टैबलेट्स और कफ सिरप वगैरा नहीं रखना चाहिए।
अगर आप ऐसा करते हैं तो घर में कोई ना कोई बीमारी चलते रहती है और इससे लोगों को परेशानी होती है साथ ही डाइनिंग टेबल पर नमक भी नहीं रखना चाहिए इससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। डाइनिंग टेबल पर गलती से पर्स, बिल या फिर मोबाइल भी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना घर में नेगेटिव ऊर्जा को लेकर आता है।
यह सावधानियां बरते
वास्तु के मुताबिक डाइनिंग टेबल पर बासी खाना नहीं रखना चाहिए। इस बात का खास ख्याल रखें। इससे घर में नेगेटिव ऊर्जा आती है। इस बात का खास ख्याल रखें की डाइनिंग टेबल को घर के पश्चिम या दक्षिण दिशा में रखें इसकी हमेशा साफ सफाई रखें और लकड़ी का डाइनिंग टेबल घर में रखें। यह वास्तु के अनुसार बहुत ही शुभ माना जाता है। वास्तु के मुताबिक इस बात का खास ख्याल रखें की डाइनिंग टेबल पर कभी भी चटके और टूटे हुए बर्तन ना रखें।
Read More:- छत्तीसगढ़ में पाली महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ, मंत्री से लेकर कई गायक भी हुए शामिल





