Home » बिजनेस » Aadhar Card खो गया और नंबर भी याद नहीं? जानिए कैसे दोबारा पाएंगे अपनी पहचान

Aadhar Card खो गया और नंबर भी याद नहीं? जानिए कैसे दोबारा पाएंगे अपनी पहचान

Aadhar Card
Aadhar Card

Aadhar Card : आज के समय में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा जारी आधार कार्ड हर जरूरी काम की बुनियाद बन चुका है। बैंक खाता खोलना हो, सरकारी योजना का लाभ लेना हो या सिम कार्ड खरीदना हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आधार कार्ड खो जाए और नंबर भी याद न हो, तो घबराहट होना स्वाभाविक है। कई लोगों का आधार मोबाइल नंबर से लिंक नहीं होता। ऐसी स्थिति में घर बैठे आधार डाउनलोड करना संभव नहीं है।

अगर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर भी याद नहीं, तो ऑनलाइन प्रक्रिया काम नहीं आएगी। ऐसे में एक ही विकल्प बचता है नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर का रुख करना।

Aadhar Card खो गया और नंबर भी याद नहीं?

एनरोलमेंट सेंटर पहुंचकर आपको वह 28 अंकों वाला एनरोलमेंट आईडी (EID) बताना होगा, जो आधार बनवाते समय पावती पर्ची पर मिला था। इसके बाद वहां मौजूद अधिकारी आपकी बायोमेट्रिक जांच करेंगे जैसे फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन। साथ ही कुछ बुनियादी जानकारी पूछी जाएगी। सत्यापन पूरा होने पर आपको ई-आधार की कॉपी उपलब्ध करा दी जाएगी। इस सेवा के लिए मामूली 30 रुपये का शुल्क देना होता है।

घर बैठे करें काम आसान

जिन लोगों का मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा है, उनके लिए प्रक्रिया काफी आसान है। इसके लिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘My Aadhaar’ सेक्शन में ‘Retrieve Lost or Forgotten UID/EID’ विकल्प चुनना होता है। यहां नाम, जन्मतिथि और रजिस्टर्ड मोबाइल या ईमेल दर्ज करना पड़ता है। जानकारी भरने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल या ईमेल पर ओटीपी आता है। ओटीपी दर्ज करते ही आपके आधार से जुड़ी डिटेल स्क्रीन पर दिखाई देने लगती है। इसके बाद ई-आधार डाउनलोड किया जा सकता है या ईमेल पर प्राप्त किया जा सकता है। इस ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता।

सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि आधार नंबर को सुरक्षित स्थान पर लिखकर रखें और मोबाइल नंबर जरूर लिंक करवाएं। इससे आपात स्थिति में परेशानी से बचा जा सकता है। अगर आधार खो भी जाए, तो सही प्रक्रिया अपनाकर दोबारा हासिल करना मुश्किल नहीं है।

Read More : Gangotri Highway: चिन्यालीसौड़ में झील का बढ़ता खतरा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?