Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में पुरानी रंजीश के चलते युवक पर जानलेवा हमला, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में पुरानी रंजीश के चलते युवक पर जानलेवा हमला, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ में चाकू से युवक पर हमले का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा के थाना खम्हारिया क्षेत्र का यह मामला है। ग्राम टेंकापुर के रहने वाले 30 साल के देवेंद्र वर्मा द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। युवक अपने घर में था तभी गांव के डाकवर, राहुल और उसके और दो दोस्त जबरदस्ती इसके घर में घुस गए और पुरानी दुश्मनी के चलते इन लोगों ने धमकी देते हुए युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद युवा गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस में हुआ मामला दर्ज

युवक पर जानलेवा हमला करने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया इस अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल इलाज जारी है। पुलिस में मामला दर्ज कराया गया जिसके बाद इस घटना से जुड़ी आगे की जांच पड़ताल की जा रही है और सभी अपराधी फरार हो चुके हैं जिनकी खोज में पुलिस जुट चुकी है। घटना 13 जनवरी की शाम 7:00 बजे की है। घटना हो जाने के बाद देवेंद्र वर्मा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई और बताया कि इसके गांव में इन लोगों ने घर में घुसकर उस पर जान लेवा हमला किया।

आरोपी को भेजा गया रिमांड पर

पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी डाकवर जिसकी उम्र 23 साल है, और राहुल जिसकी उम्र 20 साल है। इन दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और दोनों आरोपियों ने स्वीकार कर लिया कि उन्होंने यह जुर्म किया है और उनके अन्य साथी भी है जिन्होंने इनके साथ मिलकर यह कार्य किया था दोनों आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया था। जिसके बाद अब उन्हें रिमांड में भेज दिया गया है। अब पुलिस अन्य दो आरोपियों को खोजने में लगी हुई है। इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Read More:- मध्यप्रदेश में बर्फीली हवाओं ने किया लोगों का जीवन दुर्भर, तापमान में गिरावट और कोहरे में बढ़ोतरी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?