Uttarakhand News:- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक वाहन समेत खाई में गिर गया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। यह हादसा रैंतोली पेट्रोल पंप के आसपास देर रात हुआ। हादसे में युवक वाहन समेत खाई में गिर गया इसके बाद रात भर उसका रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया और घायल को खाई से बाहर निकल गया जिसके बाद अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
देर रात हुआ हादसा
यह हादसा देर रात 12:00 बजे के आसपास हुआ। रैंतोली पेट्रोल पंप झिरमौली के बीच में यह हादसा देर रात हुआ। इसके बाद युवक को रेस्क्यू ऑपरेशन द्वारा बाहर निकल गया और अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रभारीय निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग सुरेश चंद्र बलूनी का कहना है कि रात को 12:00 बजे कंट्रोल रूम को इस बात की जानकारी मिली। जिसके बाद एसडीआरएफ और डीडीआरएफ के सहयोग से पुलिस बल ने रात भर रेस्क्यू किया।
अचेत अवस्था में मिला युवक
जानकारी मिलने के बाद टीम यहां पहुंची जिसके बाद अभियान जारी किया गया और नदी में गिरे वहां से व्यक्ति को अचेत अवस्था में बाहर निकल गया और 108 की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया जहां डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। युवक को गंभीर चोटे आने की वजह से उसकी मृत्यु हो गई।
Read More:- प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर लगाएंगे 3.50 करोड़ श्रद्धालु लगाएंगे संगम में डुबकी, व्यवस्था हुई पूरी





