Home » छत्तीसगढ़ » कोरबा में भीषण ठंड से युवक की हुई मौत, यात्री प्रतीक्षालय में बरामद हुआ शव

कोरबा में भीषण ठंड से युवक की हुई मौत, यात्री प्रतीक्षालय में बरामद हुआ शव

Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कड़ाके की ठंड के चलते एक युवक ने अपनी जान गवा दी। ठंड इतनी ज्यादा बढ़ गई कि युवक की मौत हो गई इस युवक का शव कसईपाली यात्री प्रतीक्षालय में बरामद हुआ है। इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस जांच कर रही है। ठंड अपना प्रकोप दिख रही है जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

युवक छठी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पैदल घर वापस लौट रहा था इसी दौरान इसकी मौत ठंड में अकड़ने से हो गई। इस युवक का नाम हरप्रसाद भैना है। बुधवार को सुबह इस युवक का शव का कसईपाली के सलीहापारा स्थित यात्री प्रतीक्षालय में बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

छठी कार्यक्रम में शामिल होने गया था युवक

सरईसिंगार में रहने वाले हरप्रसाद भैना मंगलवार को कटघोरा के रेलिया गांव में आयोजित किए गए। छठी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। जिसके बाद उन्होंने यहां से कार्यक्रम संपन्न करके वापस लौटे लगभग 30 किलोमीटर की दूरी तय कर ली। इसके बाद वह चालाबुड़ा के पास सलिहापारा पहुंचे रात ज्यादा हो जाने के कारण वह थक गए थे और ऐसे में यात्री प्रतीक्षालय में रुक गए और वहां आराम कर रहे थे। लेकिन ठंड की प्रकोप की वजह से उनकी जान चली गई।

यात्रियों ने देखा शव

बुधवार को सुबह जब यहां आस-पास के यात्री प्रतीक्षालय गुजरने लगे तब उन्होंने इस युवक का शव यहां अकड़ी हुई हालत में देखा। तब लोगों ने इस बात का अनुमान लगाया कि युवक की मौत ठंड की वजह से हुई है। इसके बाद इस बात की जानकारी यहां के सरपंच उमाबाई पति रामकुमार मरकाम को दी गई और 112 डायल करके यह सूचना पहुंचाई गई। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

ठंड से मौत की आशंका

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। पुलिस को मृतक की जेब में पर्स मिला जिसमें हरप्रसाद भैना, सरईसिंगार लिखा हुआ था। जिसकी वजह से इस युवक की पहचान हो पाई। मामले को देखते हुए पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक की मौत ठंड की वजह से हुई है हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का असली कारण पता चल पाएगा।

Read More:- फैज़-ए-इलाही मस्जिद के पास एनडीसी की अतिक्रमण को लेकर मचा बवाल, नेता एसटी हसन ने जताया विरोध

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?