Uttarakhand News:- उत्तराखंड में राज्य सरकार को 4 साल पूर्ण हो चुके हैं। ऐसे में परेड ग्राउंड में आज उत्तराखंड सरकार के 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसको ध्यान में रखते हुए यातायात विभाग की तरफ से शहर के कई रूटों को बदल दिया गया है ऐसे में लोगों को रूट प्लान देखकर बाहर निकलना होगा। इसके अलावा पार्किंग और पिकअप पॉइंट भी चिन्हित कर दिए गए हैं।
जिससे कि लोगों को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो। 23 से 25 मार्च तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार के दिन परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री पुष्कर की धामी करने वाले हैं। कार्यक्रम का प्रदेश के सभी जनपदों में प्रसारण भी किया गया है।
तैयारी का लिया गया जायजा
इस आयोजित कार्यक्रम को लेकर रविवार को मुख्य कार्यक्रम की तैयारी का जायजा भी लिया गया। इन तैयारी का जायजा लेने के लिए गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे जिलाधिकारी सवीं बंसल और एसपी परमेंद्र डूबल ने परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया इस दौरान सभी नोडल अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई इसके साथ ही आयुक्त के समयबद्ध और सुव्यवस्थित तैयारी सुनिश्चित करने के भी आदेश जारी कर दिए गए हैं।
कई तैयारियां की गई
इस कार्यक्रम के लिए आयुक्त ने अधिकारियों को अपने दायित्वों की गंभीरता से निर्वहन करने और अच्छे से अच्छी व्यवस्था स्थापित करने पर जोर दिया है। इतना ही नहीं निरीक्षण के दौरान मुख्य मंच बैठने की व्यवस्था, बेरीकेटिंग, प्रकाश, एलईडी स्क्रीन, साउंड सिस्टम, यातायात व पार्किग व्यवस्था का जायजा लिया गया और उन्होंने निर्देशित किया कि मिनट 2 मिनट कार्यक्रम के अनुसार सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाएगा और विद्युत और साउंड सिस्टम के लिए पर्याप्त बैकअप भी रखा जाएगा। पूरी व्यवस्थाओं पर अच्छे से ध्यान दिया जाएगा।
विभागीय अधिकारियों को दिए गए आदेश
जानकारी के मुताबिक विभागीय अधिकारियों को भी आदेश दिए गए हैं कि वह कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, दिव्यांग प्रमाण पत्र, सहायक उपकरण वितरण और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र के निगम व्यवस्था को अच्छे से करें। इसके अलावा जिलाधिकारी सवीन बंसल का कहना है कि 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम के चलते मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया जाएगा।
Read More:- सोना-चांदी के भाव में आई बड़ी गिरावट, जाने आज के ताजा बाजार भाव



