Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले एक भयानक सड़क हादसा हो गया। इस भयानक सड़क हादसे में मां बेटे की मौत हो गई और पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला दुर्ग जिले के नंदनी थाना क्षेत्र का है। तेज रफ्तार बाइक सड़क के किनारे खड़े हाईवे ट्रक में जाकर टकरा गई। जिसके चलते या दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में मां और बेटे की मौत हो गई तो वहीं अन्य परिवार के दो लोगों को गंभीर चोटे आई है।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया और यहां अस्पताल में बेटे और मां को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हाईवे ट्रक के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
बाइक पर 4 लोग थे सवार
हाईवे ट्रक पथरीला चौक के पास सड़क के किनारे खड़ा था। इसी रास्ते से गुजर रहे पुणे से अपने पैतृक गांव जामगांव बेमेतरा वापस जा रहा एक परिवार जो की सड़क से गुजर रहा था अचानक बाइक अनियंत्रित होने से हाईवा ट्रक में टकरा गई। मोटरसाइकिल की टक्कर से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और इसके बाद इन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पर मालती साहू और उनके बेटे राजेंद्र साहू को मृत घोषित कर दिया। वही राजेंद्र साहू के पिता गंभीर रूप से घायल है। जिनका इलाज अभी चल रहा है।
हाईवा ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज
इस हादसे में बाइक चला रहे राजेंद्र के पिता राजू साहू बहुत ही गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल इनका अस्पताल में इलाज जारी है। वही इस दुर्घटना के बाद पुलिस ने हाईवा ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर दिया है और अब इस मामले की जांच की जा रही है।
Read More:- बर्फबारी का असर मध्यप्रदेश पर आ रहा नजर, कोहरा और शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किलें





