Weather News:- मध्यप्रदेश में मौसम का रूप बदलता नजर आ रहा है। ऐसे में यहां दूसरा मजबूत वेदर सिस्टम एक्टिव हो चुका है। गर्मी के बीच आंधी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है जिसका असर आपको 30 मार्च तक देखने को मिलेगा। हालांकि मौसम फिलहाल ऐसा ही बना रहेगा। मध्यप्रदेश का मौसम लगातार करवट बदलता नजर आ रहा है। जिसके कारण कभी आंधी कभी बारिश कभी तूफान तो कभी गर्मी का सिलसिला देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की माने तो कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बदलते नजर आएगा।
कई सिस्टम हुए एक साथ सक्रिय
मौसम विभाग के मुताबिक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के साथ ट्रक लाइन सक्रिय हो चुकी है। ऐसे में अन्य मौसम में सिस्टम भी एक साथ काम करते नजर आ रहे हैं। जिसकी वजह से मौसम में कई सिस्टम एक साथ सक्रिय होने की वजह से वातावरण में नमी बढ़ गई है। जिससे मौसम में तेजी से बदलाव होता नजर आ रहा है।
30 मार्च तक दिखेगा असर
मध्यप्रदेश का यह मौसम 30 मार्च तक अपना असर दिखाएगा। मध्यप्रदेश के कई जिलों में 30 मार्च को आंधी तेज बारिश होने की संभावना है। ऐसे में कोई शहरों में गरज-चमक और तेज हवाओं का असर भी नजर आ सकता है।
कई जिलों में इस मौसम का दिखेगा असर
मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत कई जिलों में मौसम का असर देखने को मिल रहा है। कहीं पर हल्की बारिश हो रही है तो कहीं तेज हवा चल रही है तो कुछ इलाकों में गरज चमक की स्थिति बन चुकी है। मौसम लगातार बदलता नजर आ रहा है।
तापमान में बदलाव जारी
मध्यप्रदेश में तापमान उतार-चढ़ाव के साथ देखने को मिल रहा है। दिन के समय गर्मी हो रही तो वही रात के समय ठंड लग रही है। हालांकि कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के आसपास जा पहुंचा है। मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
Read More:- सोना-चांदी की कीमतों में आई बीते दिन के मुकाबले तेजी, जाने आज के ताजा भाव





