Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ के कोरबा में गर्भवती महिला की सांप काटने से इलाज के दौरान मौत, परिजनों में दुख का माहौल

छत्तीसगढ़ के कोरबा में गर्भवती महिला की सांप काटने से इलाज के दौरान मौत, परिजनों में दुख का माहौल

Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ के कोरबा में करतला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बोतली में मंगलवार को एक महिला की सांप काटने से मौत हो गई। ग्राम बोतली की रहने वाली महिला जो की गर्भवती थी। इस महिला को सांप ने काट लिया इसके बाद इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल हो चुका है। महिला को दोपहर के समय सांप ने काट लिया। इसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सांप ने तीन बार डंसा

गर्भवती महिला जिसकी उम्र 30 वर्षीय थी। इसका नाम राधिका मांझी बताया जा रहा हैं। मंगलवार को दोपहर के समय घर के आंगन में खाना खाने के बाद बैठी हुई थी इस दौरान अचानक कहीं से सांप आया और सांप ने तीन बार महिला को पैर पर डंस दिया। इसके बाद यहां पर अफरा-तफरी मच गई चीज पुकार मचने के बाद में परिजनों ने आकर देखा तब तक सांप भाग कर झाड़ियां में जा चुका था। सांप भगाने के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया।

इलाज के दौरान मौत

राधिका को जल्द ही अफरा-तफरी में करतला स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। इसके बाद महिला का इलाज शुरू कर दिया गया लेकिन समय के साथ-साथ महिला की हालत भी बिगड़ने लगी। जिसके बाद उसे जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। महिला अस्पताल पहुंची। जिसके बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार में दुख का माहौल बना हुआ है। परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Read More:- घर से नेगेटिव एनर्जी को चुटकियों में करेंगे बाहर, जाने आसान से उपाय

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?