Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ में पिकअप और इको वाहन में हुई भिड़ंत, भयानक हादसे में 1 शख्स मौत, 3 बच्चे हुए घायल

छत्तीसगढ़ में पिकअप और इको वाहन में हुई भिड़ंत, भयानक हादसे में 1 शख्स मौत, 3 बच्चे हुए घायल

Chhattisgarh Accident News:- हाल ही में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पिकअप और इको वाहन में भिड़ंत हो गई। यह हादसा इतना बड़ा था कि शख्स की मौत हो गई। यह दुर्घटना रायगढ़ जिले में साप्ताहिक बाजार करके लौट रहे एक युवक की मौत हो गई तो वहीं इसी युवक के तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। इस हादसे में इन बच्चों ने अपने पिता को खो दिया।

शाम के समय हुई दुर्घटना

जानकारी के मुताबिक, मृत युवक की पत्नी सुनीता भगत निवासी कमोंसिंनडांड ने धर्म जयगढ़ थाने में रिपोर्ट लिखवाते हुए कहा कि उसके पति पोलाराम भगत कल उनके तीन बच्चों के साथ साप्ताहिक बाजार करने के लिए इको वाहन में सवार होकर धरमजयगढ़ गए थे। ऐसे में उनका शाम के लगभग 7:30 बजे फोन के माध्यम से यह खबर मिली कि जब वह घर लौट रहे थे उसे दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया। पिकअप और इको वाहन की भिड़ंत हुई जिसकी वजह से यह हादसा हो गया।

युवक की अस्पताल में हुई मौत

युवक और उसके बच्चे जोकि अर्पण भगत (9) साल, अरुणा भगत (7) साल और अंशु भगत (5) साल, को पास ही धरमजयगढ़ के अस्पताल में भर्ती करवाया था। इस युवक की अस्पताल में भर्ती करने के बाद मौत हो गई। युवक की पत्नी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Read More:- उत्तराखंड में निकली स्वास्थ्य विभाग में 134 CHO के पदों पर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?