Weather News:- मध्यप्रदेश में नया सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है। सिस्टम के चलते 19 फरवरी को कई जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। वही मध्यप्रदेश में दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी वहीं सुबह और शाम के समय हल्की-फुल्की ठंड नजर आएगी। फरवरी के महीने में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
उत्तरभारत में सक्रिय हो रहे पश्चिमी सिस्टम का प्रभाव अब मध्यप्रदेश पर देखने को मिलेगा। इस सिस्टम के चलते 19 फरवरी को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और नीमच जैसे जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में कई शहरों में बादल छाए रह सकते हैं।
खरगोन में तापमान में बढ़ोतरी
मध्यप्रदेश मैं अलग-अलग शहरों में तापमान अलग-अलग देखने को मिला है। खंडवा और खरगोन में तापमान लगभग 34 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। अन्य शहरों में जैसे ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रायसेन, रतलाम, धार, दमोह, मंडला, सागर, सतना, उमरिया और अन्य जिलों में भी तापमान में बढ़ोतरी हुई है यह भी तापमान लगभग 30 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया है।
फरवरी में बदला मौसम
फरवरी के महीने में लगभग तीन बार मौसम बदल चुका है। ऐसे में बारिश ओले और तेज हवाओं के साथ किसानों की फसलों को नुकसान हुआ वहीं अब ऐसे में फिर मौसम बदल रहा है और तापमान में बढ़ोतरी हो रही है दिन भर गर्मी का एहसास हो रहा है तो वही सुबह शाम ठंड लग रही है।
आने वाले दिनों का अनुमान
आने वाले दिनों में 16 फरवरी को तापमान में बढ़ोतरी होगी और रात के समय भी गर्मी का एहसास होगा। वही 17 फरवरी को कोहरा छाए रह सकता है लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।
Read More:- सोना-चांदी के भाव में आई मामूली गिरावट, जाने आज कितना चल रहा ताजा भाव





