Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश में होगा फिर नया सिस्टम सक्रिय, कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

मध्यप्रदेश में होगा फिर नया सिस्टम सक्रिय, कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

Weather News:- मध्यप्रदेश में नया सिस्टम सक्रिय होता नजर आ रहा है। एमपी में दो चक्रवर्ती सिस्टम और पश्चिम विक्षोभ संयुक्त असर के चलते बदलेगा। मध्यप्रदेश के लगभग 22 से ज्यादा जिलों में आंधी तूफान में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। फरवरी के महीने में सिर्फ तीसरी बार बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की माने तो इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में तेज हवाएं चलती नजर आ रही है।

मध्यम बारिश भी होने की संभावना जताई जा रही है वही भोपाल, देवास, खरगोन, बड़वानी, सीहोर, विदिशा, सागर, दमोह, पन्ना और सतना समेत कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। मध्यप्रदेश में मौसम में बदलाव के चलते धीरे-धीरे ठंड में कमी आने लगेगी।

गुरुवार को मौसम का बदला हुआ मिजाज

गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। इस दौरान ग्वालियर-चंबल संभाग के ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में बिजली के साथ-साथ बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही सिस्टम बहुत ही कमजोर होगा और मौसम सामान्य हो जाएगा।

फरवरी में बारिश की संभावना

इस महीने में मौसम कई बार बदला जिसके चलते ओले बारिश और तेज हवाएं चली। ऐसे में फसलों को भी नुकसान हुआ है। बदलते मौसम के बाद और फसलों के नुकसान के बाद प्रभावित इलाकों में सर्वे भी हुआ है। अब ऐसे में फरवरी महीने में तीसरी बार है जब मौसम बदल रहा है और किसानों की चिंता बढ़ रही है।

दिन और रात के मौसम में अंतर

मध्यप्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है जिसके चलते दिन और रात दोनों के समय तापमान में अंतर नजर आ रहा है। फिलहाल मध्यप्रदेश का तापमान दिन के समय 30 डिग्री नजर आ रहा है। वही रात के समय तापमान कम नजर आ रहा है। जिसके चलते दिन के समय गर्मी और रात के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है।

मौसम का पूर्वानुमान

मध्यप्रदेश में आने 28 फरवरी को 22 जिलों में बारिश और बिजली के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है। वही 19 फरवरी को ग्वालियर चंबल क्षेत्र में हल्की बारिश के आसार नजर आ सकते हैं। ऐसे में मौसम साफ होने के संकेत दिए जा रहे हैं।

Read More:- सोना-चांदी के भाव में आज नजर आई गिरावट, जाने आज क्या चल रहा मार्केट में रेट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?