Home » उत्तर प्रदेश » बांकेबिहारी मंदिर में बनाई व्यवस्था की नई प्रणाली, होली पर भक्त करेंगे खुशी से ठाकुर जी के दर्शन

बांकेबिहारी मंदिर में बनाई व्यवस्था की नई प्रणाली, होली पर भक्त करेंगे खुशी से ठाकुर जी के दर्शन

Uttarpradesh News:- बांकेबिहारी जी के भक्तों के लिए यह एक बहुत ही बड़ा और खुशी का मौका है होली आ रही है। होली पर इस मंदिर में सभी भक्त बांके बिहारी जी के दर्शन कर पाएंगे। इस मौके पर मंदिर द्वारा और आसपास एलईडी स्क्रीन भी लगाई जा रही है। जिससे कि लोग लाइव दर्शन कर सके और वेबसाइट भी तैयार की जा रही है। सभी भक्त घर बैठे बांके बिहारी जी के लाइव दर्शन कर पाएंगे।

मंदिर प्रबंधन में शुरू की तैयारियां

श्रद्धालुओं के लिए यहां एक बहुत ही अच्छा और बहुत ही खुशी का मौका है। इस मौके पर ठाकुर जी के लाइव स्ट्रीमिंग तकनीकी जरिए ऑनलाइन दर्शन हो सकेंगे और किसी प्रकार से किसी को कहीं परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए मंदिर प्रबंधन की तरफ से तैयारी शुरू कर दी गई है और होली पर आराध्या के दर्शन की नई व्यवस्था बनाई जा रही है और सब तरफ एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही है।

ऑनलाइन दर्शन के लिए वेबसाइट तैयार हो रही

बांकेबिहारी जी के दर्शन करने के लिए ऑनलाइन वेबसाइट तैयार की जा रही है। कमेटी के सदस्य एवं मंदिर के सेवायक दिनेश गोस्वामी का कहना है की कार्यवाही संस्था द्वारा ठाकुर जी के ऑनलाइन दर्शन भक्तों को हो सके इसके लिए ऑनलाइन वेबसाइट तैयार करने का कार्य फिलहाल चल रहा है। इसके जरिए सभी भक्त रंग भरनी एकादशी पर ठाकुर जी के लाइव दर्शन कर सकेंगे।

Read More:- आखिर कब मनाई जाएगी मासिक दुर्गा अष्टमी? जाने कैसे होंगी मां दुर्गा प्रसन्न

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?