Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भानपुरा औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। एक तार निर्माण फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। इस फैक्ट्री में आग लगने से आसमान में काले धुएं के गुब्बारे साफ नजर आ रहे थे और आज इतनी भीषण थी की बड़ी मात्रा में नुकसान हुआ है। आज ने कुछ ही समय में आधे से ज्यादा फैक्ट्री के हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण आग के चलते आसपास के इलाकों में आसमान से उठने वाला धुआं नजर आने लगा जिसके चलते लोगों में हड़कंप मच गया।
आधे से ज्यादा फैक्ट्री आग की चपेट में
प्रत्यक्ष दर्शियो ने बताया कि कुछ ही समय में इस आग ने फैक्ट्री के आधे से ज्यादा हिस्से को चपेट में ले लिया। यहां आग लगने के बाद पूरे क्षेत्र में अफ़रा- तफरी माहौल हो गया। घटना की जानकारी जैसे ही फायर ब्रिगेड को मिली जानकारी मिलते फ्री फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस बल और सुरक्षा बल संभालने के लिए घटना वाली जगह पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचते ही बचाव कार्य शुरू हो गया।
कड़ी मशक्कत से आग बुझाने का कार्य चल रहा
जानकारी के मुताबिक फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है लेकिन फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम बहुत ही मेहनत के साथ आग बुझाने का कार्य कर रही है। आसपास के लोगों को सतर्क रहने की बात कही गई है। आग लगने के बाद आसमान में धुएं के गुब्बारे देखने को मिल रहे हैं और फिलहाल आग बुझाने का कार्य चल रहा है प्रशासन की तरफ से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आग पर काबू पाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
Read More:- चीनी मांझे से किसी की मौत हुई तो उसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा – सीएम योगी आदित्यनाथ





