Uttarakhand News:- उत्तराखंड के हरसिल थाना क्षेत्र के झाला में एक युवक की मौत की खबर सामने आई है। युवक होटल में काम करता था। बीती रात मंगलवार को युवक ने कड़ाके की ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाई थी। कमरे में धुएं की गैस फैल जाने से युवक का दम घुट गया जिसके चलते युवक की बीती रात को मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
अंगीठी जलाने से हुई युवक की मौत
जानकारी के अनुसार युवक एक होटल में काम करता था। युवक ने बीती रात मंगलवार को कड़ाके की ठंड पड़ने की वजह से अंगीठी जलाई थी। जिससे कि वह ठंड से बच सके। जानकारी के अनुसार युवक हीना झाला के एक होटल में काम करता है और इसका नाम महेश है। इसकी उम्र 25 साल बताई जा रही है। ठंड से बचने के लिए युवक ने अंगीठी जलाई थी।
कमरे में मिला युवक का मृत शव
युवक रात को अंगीठी जलाकर कमरे में सोया और सुबह मृत पाया गया। जब यात्रियों ने देखा कि सुबह के समय होटल में वहां नहीं है तब उन्होंने सूचना पोर्टल स्वामी को दी इसके बाद जाकर कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर कमरे में अंगूठी का धुआं फैला हुआ था और युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। पुलिस को इसकी सूचना दी गई जिसके बाद उन्होंने आकर युवक के शव को कब्जे में लिया और जिला अस्पताल पहुंचाया वहां पर पोस्टमार्टम के बाद में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Read More:- एमपी में ओले और बारिश थमी तो कोहरे ने मचाया बवाल, फिर मौसम ने बदला अपना रूप





