Home » उत्तराखंड » उत्तराखंड के चमोली में घटा बड़ा हादसा, लोको ट्रेन के आपस में टकराने से करीब 60 लोग हुए घायल

उत्तराखंड के चमोली में घटा बड़ा हादसा, लोको ट्रेन के आपस में टकराने से करीब 60 लोग हुए घायल

उत्तराखंड के चमोली में देर रात एक बड़ी दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना में दो लोकों ट्रेने आपस में टकरा गई। टीएचडीसी की निर्माण अधीन विष्णु गार्डन पीपल कोठी जल विद्युत परियोजना के अंदर दो लोको ट्रेन आपस में टकरा गई। दुर्घटना इतनी बड़ी थी कि इसमें लगभग 60 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बता दे इस जल विद्युत परियोजना की 13 किलोमीटर लंबी सुरंग में लगभग 100 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी के साथ मजदूर भी काम कर रहे थे। इस घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सुरंग में यह घटना रात लगभग 9:30 बजे घटी हैं।

सुरंग में काम चल रहा था

चमोली के इस अलकनंदा नदी पर तैयार हो रहे 444 मेगावाट की जल विद्युत परियोजना कि इस सुरंग में काम चल रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया जहां टनल बोरिंग मशीन के जरिए खुदाई की जा रही थी काम तेजी से हो इसलिए मशीन बहुत ज्यादा लगाई गई थी। दो लोको ट्रैन आपस में टकरा गई और यह हादसा हो गया। इस हादसे में लगभग 60 लोग घायल हुए इसके बाद सुरंग के निर्माण का काम रोका गया।

घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा

इस घटना के बाद जैसे ही इस हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पवार जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे। घायलों का हाल-चाल पूछने के बाद इन्होंने चिकित्सकों को अच्छा से अच्छा इलाज करने की सलाह दी। फिलहाल घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

Read More:- रामलला का होगा आज अभिषेक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी भी होंगे शामिल, पढ़े पूरी खबर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?