Home » उत्तराखंड » उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में गुलदार ने फैलाई दहशत, 5 साल के बच्चे को ले गया मां के हाथ से छीनकर

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में गुलदार ने फैलाई दहशत, 5 साल के बच्चे को ले गया मां के हाथ से छीनकर

Uttarakhand News:- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग तहसील के सिद्रवाणी क्षेत्र में दर्दनाक घटना हुई। इस घटना के दौरान गुलदार एक बच्चे को अपने मां के हाथ से छीनकर भाग गया। बच्चा मां के साथ आंगन में था। इसी दौरान गुलदार ने बच्चों को खींचा और जंगल की तरफ भाग गया। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत फैल गई है और इस घटना के बाद में प्रशासन की तरफ से स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है ताकि सभी बच्चों को सुरक्षित रखा जा सके।

बच्चों की सुरक्षा में उठाया गया कदम

इस घटना के बाद में प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को नजर रखते हुए 4 और 5 फरवरी को क्षेत्र के आठ विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस अवकाश में कई विद्यालयों के नाम शामिल है। जिसमें चमसील, सारी, सिद्रवाणी, झालीमठ, छिनका, हिलोरीधार, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय छिनका और जनता हाईस्कूल ककोड़ाखाल भी इसमें शामिल है। इन सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। इससे जुड़े सभी आसपास के आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश घोषित किया गया है।

बच्चों की तलाश जारी

5 साल के बच्चे को गुलदार मां के हाथ से खींच कर ले गया जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। अब ऐसे में सभी लोग बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं। पूरा गांव भय और चिंता में डूबा हुआ है। इससे जुड़े हुए जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन कांडपाल का कहना है कि जंगली जानवर और मानव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में जल्द से जल्द कोई ठोस कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल पूरे क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा सर्च ऑपरेशन चल रहा है। जिससे कि बच्चा मिल सके ग्रामीण प्रशासन से मदद की आस लगाए बैठे हैं।

Read More:- उत्तरप्रदेश सरकार की तरफ से शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, अवकाश के दिन स्कूल में नहीं बुला सकते जबरन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?