Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ के कांकेर में भयानक सड़क हादसा, हादसे में 6 लोगों की मौत और कई लोग गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ के कांकेर में भयानक सड़क हादसा, हादसे में 6 लोगों की मौत और कई लोग गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नथिया के पास बीती रात दो कारो कि आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। यह हादसा बहुत ही भयानक था इस हादसे में 6 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। जानकारी के मुताबिक घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली मौके पर पुलिस पहुंच गई और घायलों को तुरंत अस्पताल में पहुंचाया गया। इसके साथ ही गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल पहुंचना लाने के बाद मृतको के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

शादी से लौट रहे थे कार सवार

इस मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी का कहना है कि लखनपुरी निवासी एक ही परिवार के लगभग सात लोग एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए काम कर आए हुए थे। इसी दौरान शादी निपटाकर कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे और अचानक नथिया गांव के पास सामने से आ रही दूसरी कार से टक्कर हो गई।

छह लोगों की हुई मौत

इस घटना के बाद हादसे में एक 7 साल के बच्चे की मौत हो गई। इसके साथ ही अन्य 6 लोगों की भी मौत हुई है। वही सामने से आ रही कार में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं और घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वही इस घटना में मृतको के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है जांच पड़ताल फिलहाल चल रही है।

Read More:- मध्यप्रदेश में फिर वापस लौटेगी गर्मी, बारिश का सिलसिला थमते ही तापमान पहुंच ऊपर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?