Dehradun Accident:- देहरादून की सड़क पर आज एक भयानक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे के दौरान देहरादून से हरिद्वार की तरफ जा रही एक कार हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक माजरी ग्रांट पहुंचते ही कार अचानक से अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। चौकी प्रभारी विनय मित्तल का कहना है कि चालक को घटना के दौरान झपकी लगी थी जिसकी वजह से यह बड़ी दुर्घटना हो गई।
कार की गति थी तेज
देहरादून से हरिद्वार की तरफ जा रही कार अचानक से सड़क पर पलट गई। यह हादसा कार के अचानक अनियंत्रित होने से हुआ। जानकारी के मुताबिक कार की गति तेज थी जिसकी वजह से यह घटना हुई है और इसी दौरान चालक को नींद की झपकी भी लगी थी जिसकी वजह से यह हादसा हो गया।
तीन लोग हुए घायल
जानकारी मिली है कि देहरादून सड़क पर हुए इस हादसे में अचानक कार के पलटने से कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। जैसे ही पुलिस को इस बात की जानकारी मिली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जैसे ही यह दुर्घटना हुई हाइवे पर अचानक अफरा-तफरी माहौल हो गया। इसके बाद कुछ समय बाद स्थिति सामान्य हो गई।
Read More:- छत्तीसगढ़ का अनोखे गांव जहां 100 सालों से नहीं खेली गई होली, जाने आखिर क्या है वजह





