Home » उत्तराखंड » ऋषिकेश-बद्रीनाथ के मार्ग पर हुआ भयानक हादसा, हादसे में पिकअप गंगा में डूबने से 2 लोग लापता

ऋषिकेश-बद्रीनाथ के मार्ग पर हुआ भयानक हादसा, हादसे में पिकअप गंगा में डूबने से 2 लोग लापता

Uttarakhand Accident News:- उत्तराखंड में ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग पर आज सुबह-सुबह एक भयानक हादसा हुआ इस हादसे में एक पिकअप गंगा नदी में जा डूबी। इस पिकअप में हादसे के दौरान दो लोग सवार थे जो कि अब लापता है। ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय मार्ग पर हुए इस हादसे के दौरान पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गंगा में डूब गई। यह घटना देवप्रयाग से थोड़ा पहले चिलडांग के समीप हुई है। लगभग सुबह के 5:00 बजे श्रीनगर की तरफ जा रहा पिकअप अचानक सड़क से उतरकर गंगा नदी में समा गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पुलिस को इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस समेत एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन के मुताबिक वाहन में दो लोग सवार थे ऐसी आशंका का जताई जा रही है। अब रेस्क्यू टीम इन दोनों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है।

नदी में चल रहा तेज बहाव

गंगा नदी में बहुत ही तेज बहाव चल रहा है इसके बावजूद भी एसडीआरएफ की टीम और गोताखोर के साथ पुलिस के जवान भी इन युवकों की खोजबीन कर रहे हैं। हालांकि अब तक किसी वाहन और व्यक्तियों का सुराग नहीं मिल पाया है लेकिन पुलिस द्वारा वाहन के पंजीकरण और अन्य स्रोतों के जरिए सवार व्यक्तियों की खोजबीन करने की कोशिश की जा रही है।

Read More:- मध्यप्रदेश में बदला मौसम, दिन में गर्मी का एहसास रात को भी ठंड हुई गायब

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?