Fraud In Chhattisgarh:- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रहने वाले एक सरकारी शिक्षक उनके साथ लाखों की धोखाधड़ी हो गई। सरकारी शिक्षक के नाम पर एक आरोपी ने अलग-अलग बैंकों से बड़ी रकम का लोन ले लिया इसके बाद इस आरोपी ने भुगतान किस्तों को बंद कर दिया। इसके बाद पीड़ित शिक्षक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
यह घटना खसरिया थाना क्षेत्र की है इस शिक्षक का नाम लोकनाथ रात्रे है। शिक्षक का कहना है कि उनका परिचय ग्राम सपिया निवासी विद्याचरण गोरे से था। उनके मामा गिरीश कुमार जोल्हे ने 2024 में इनसे संपर्क किया था और गिरीश कुमार ने शिक्षक को विश्वास डिकर उनके नाम पर लोन उठाया और इसके बाद लोन की किस तरह खुद भरेंगे और बदले में 35% राशि शिक्षक को देंगे ऐसा वादा कर दिया और इसके बाद किस्तें भरना बंद कर दिया।
शिक्षक के साथ की धोखाधड़ी
शिक्षक के नाम का फायदा उठाते हुए गिरीश कुमार जोल्हे ने चोला मंडलम आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक के साथ भारतीय स्टेट बैंक से लगभग 27 लाख 25000 का लोन उठाया। इस लोन की रकम शिक्षक के खाते में आई जिसके बाद आरोपी ने अपने खाते में ले ली और किस्तों का भुगतान कुछ ही महीना तक किया और इसके बाद भुगतान करना बंद कर दिया। ऐसे में शिक्षक सेव बैंक वालों ने संपर्क किया।
आरोपी ने भुगतान करने का आश्वासन देकर की धोखाधड़ी
आरोपी ने किस्तों का भुगतान करना बंद कर दिया और ना ही लोन चुकाने की कोशिश की जिसके बाद शिक्षक ने परेशान होकर धोखाधड़ी का मामला पुलिस में दर्ज कर दिया। इसके बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया और मामले की जांच की जा रही है।
Read More:- इलेक्ट्रिक केटल पर मिल रहा बंपर ऑफर, जाने इसकी खासियत और कीमत





