हाल ही में छत्तीसगढ़ के दुर्ग से बड़ी खबर सामने आई है जहां एक फिटनेस सेंटर में आग लगने से बवाल मचा गया। इस जिम में आग लगने से कई सामान जलकर राख हो गया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को मिली। फायर ब्रिगेड की टीम में समय पर पहुंचकर आग को बहुत अच्छे से काबू कर लिया। फायर ब्रिगेड की टीम समय पर पहुंचने की वजह से बहुत बड़ा हादसा होते-होते रह गया।
आग में जला लाखों का सामान
सिंधी नगर में स्थित मनीष देवांगन का यह फिटनेस सेंटर जिसमें सुबह-सुबह आग लगी इसमें लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने बहुत ही मशक्कत के बाद यह आग बुझाई और मौके पर पहुंच कर बड़ा हादसा होने से बचाया। यह फिटनेस सेंटर बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर स्थित है। जिसकी वजह से आग पर काबू पाने में बड़ी कठिनाइयां हुई।
जिम के अंदर घुसकर आग पर किया काबू
फायर ब्रिगेड टीम को जैसे ही सूचना मिली वैसे समय पर पहुंच कर जिम के अंदर घुसकर बहुत ही मुश्किल से आग के ऊपर काबू पाया। लेकिन आग सुबह-सुबह लगने की वजह से यहां मौजूद बहुत सारे लाखों के समान में आग लग गई और वह जलकर खाक हो गया। जिसकी वजह से भारी नुकसान हुआ।





