Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ में पुलिस-नक्सली की जोरदार मुठभेड़, भीषण फायरिंग में एक नक्सली हुआ ढेर

छत्तीसगढ़ में पुलिस-नक्सली की जोरदार मुठभेड़, भीषण फायरिंग में एक नक्सली हुआ ढेर

Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ के दौरान भीषण फायरिंग हुई। पुलिस और नक्सलियों के बीच या फायरिंग लगभग 7:30 बजे सुबह शुरू हुई और मुठभेड़ स्थल पर एक नक्सली का शव और एक एके47 राइफल भी पुलिस के हाथ लगी है। इस साल अब तक लगभग राज्य में 23 नक्सली मारे जा चुके हैं। आज यानी कि गुरुवार को सुरक्षा बलों के संयुक्त टीम एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकली थी। इस दौरान उन्होंने एक नक्सली को मार गिराया।

फायरिंग अभी भी जारी

पुलिस और नक्सलियों के बीच फायरिंग अभी भी जारी है ऐसी जानकारी एक अधिकारी के द्वारा दी। अधिकारी का कहना है कि मुठभेड़ स्थल से एक नक्सली का शव मिला है और यहां पर एक एके-47 राइफल भी बरामद हुई है। अधिकारी ने कहा कि ऑपरेशन समाप्त होने पर बाद में पूरी जानकारी दी जाएगी।

इस साल लगभग 23 नक्सली मारे गए

जानकारी के मुताबिक लगभग इस साल पूरे राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ में लगभग 23 नक्सली मारे जा चुके हैं। इससे पहले 3 जनवरी को बस्तर क्षेत्र में दो मुठभेड़ के दौरान 14 नक्सली मारे गए थे। वहीं पिछले साल छत्तीसगढ़ के सुरक्षाकर्मियों द्वारा मुठभेड़ में लगभग 250 नक्सली मारे गए। केंद्र द्वारा इस साल 21 मार्च तक देश से लेफ्ट एक्सट्रीमिज्म को समाप्त करने की समय सीमा निर्धारित कर दी गई है।

Read More:- उत्तरप्रदेश के उन्नाव में दर्दनाक हादसा, एक ही हादसे में परिवार के चार लोगों की मौत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?