Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ में दो गुटों की जोरदार झड़प की खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में दो गुटों के बीच जोरदार झड़प हो गई। इस झड़प के बाद दुतकैया गांव में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि अब हालात को काबू में कर लिया है और इलाके में भारी पुलिस की तैनाती की गई है। जिससे कि सब कुछ कंट्रोल में रहे और फिर से किसी प्रकार की हिंसा न हो पाए।
दो गुटों के बीच हुई झड़प
छत्तीसगढ़ के जिले में हुई दो गुटों के बीच जोरदार झड़प को लेकर गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर का कहना है कि इस गांव में आदतन अपराधी आरिफ ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर कुछ लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले के बाद गांव वाले लोग भड़क गए और उन्होंने इन लोगों और साथियों के घरों को घेर लिया और उनके घरों में आग लगा दी। इसके बाद उनके घर जल गए।
अपराधी पुलिस की गिरफ्त में
आरिफ और उसके दोनों साथियों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। इस झड़प के दौरान ग्रामीणों ने पत्थरों से पुलिसकर्मियों पर हमला किया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। अब मामला शांत है और स्थिति सामान्य हो चुकी है।
Read More:- साल 2026 का बजट हुआ पेश, क्या महंगा हुआ और क्या सस्ता? देखें पूरी लिस्ट





