Home » उत्तर प्रदेश » उत्तरप्रदेश में जिला न्यायालय को बम से उड़ने की मिली धमकी, सूचना के बाद प्रशासन हुआ अलर्ट

उत्तरप्रदेश में जिला न्यायालय को बम से उड़ने की मिली धमकी, सूचना के बाद प्रशासन हुआ अलर्ट

Uttarpradesh News:- उत्तरप्रदेश के अमरोहा जिला न्यायालय को बम से उड़ने की धमकी दी गई है यह धमकी ईमेल द्वारा प्राप्त हुई है। जानकारी के मुताबिक इसमें जज के चेंबर में आरडीएक्स लगाए जाने और दोपहर में धमाका होगा ऐसी बात कही गई है। जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत ही अलर्ट हो चुके हैं। हालांकि बीते कई दिनों से उत्तरप्रदेश में कई न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। आज सोमवार को भी अमरोहा जनपद न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी जिला जज को दी गई है।

पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस पूरी तरह से चौकन्नी हो गई है और जनपद न्यायालय की चेकिंग शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही डॉग स्क्वॉड के साथ बम निरोधक दस्ता सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं और वही संगठन जनपद अमरोहा के अध्यक्ष सलीम खान एडवोकेट का कहना है कि अमरोहा जिला जज को एक ईमेल लगभग 8:38 पर मिला है। जिसमें धमकी दी गई है कि जज के चेंबर में 12 आरडीएक्स लगवाए गए हैं। इसमें कहा गया है कि तमिलनाडु में ईडब्ल्यूएस रिजर्वेशन लागू होने से रोके इसकी जिम्मेदारी लिबरेशन टाइगर्स आफ तमिल ईलम पाकिस्तान आईएसआई ने ली है।

दोपहर में बम ब्लास्ट होने की कही बात

इस धमकी में लिखा गया है कि सोमवार को दोपहर के समय 12:15 पर न्यायालय में ब्लास्ट होगा। इसके साथ ही जिला जज ने बार एसोसिएशन जनपद अमरोहा ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मियों को सहयोग देने की बात कही। इससे पहले भी कई न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसमें उत्तरप्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या और मेरठ सहित कई न्यायालय शामिल है। इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदोरिया का कहना है कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और चेकिंग की जा रही है।

Read More:- छत्तीसगढ़ में पाली महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ, मंत्री से लेकर कई गायक भी हुए शामिल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?