Bhopal News:- मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से आज एक बड़ी खबर सामने आई है। भोपाल में एक शादी समारोह के दौरान शॉर्ट सर्किट हो गया जिसके चलते एक सिलेंडर में आग लग गई और सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। भोपाल के भौंरी स्थित होटल में मैरिज रिसेप्शन के दौरान यह शॉर्ट सर्किट हुआ था जिसकी वजह से सिलेंडर फटा और धमाका दूर-दूर तक सुनाई दिया यह आग लगभग 50 फीट तक ऊपर उठी उसकी लपटे लोगों द्वारा देखी गई। आग लगने के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। लोगों में अफरा-तरफी का माहौल हो गया।
घटना रात को हुई
भोपाल में यह घटना सोमवार की रात लगभग 10:00 बजे के आसपास हुई। भौंरी स्थित होटल प्ले एंड रिसोर्ट में देर रात को शादी का रिसेप्शन चल रहा था इसी दौरान यह हादसा हो गया लोगों के मुताबिक संभावना है की शर्ट का सर्किट की वजह से यह आग लगी थी जिसके वजह से यह ब्लास्ट हुआ था।
लाखों रुपए का हुआ नुकसान
इस घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन इस घटना के दौरान लाखों रुपए के सामान का नुकसान हो गया। होटल में लाखों का सामान जल गया जिसकी वजह से यह नुकसान हुआ रात को लगभग 12:00 बजे तक आग बुझाने का काम चलते रहा जिसके बाद आपको काबू पाया गया। गांधीनगर और बैरागढ़ के साथ फतेहगढ़ फायर स्टेशन से दमकल टीम में बुलाई गई।
लोगों में मची भगदड़
इस घटना के बाद में लोगों में दहशत का माहौल हो गया रिसेप्शन के दौरान लोग डर गए और जैसे ही आग लगी लोग इधर-उधर भागने लगे यहां पर भगदड़ मच गई। हालांकि जहां आग लगी थी वहां पर कोई नहीं था जिसकी वजह से किसी प्रकार की जनहानियां नहीं हुई। केवल सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ है इसकी वजह से लोगों को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ।
Read More:- मध्यप्रदेश में मौसम बदलेगा करवट, मौसम विभाग ने दी बारिश आंधी और बिजली अलर्ट जारी



