Uttarpradesh News:- उत्तरप्रदेश के बनारस में एक बड़ा मामला सामने आया है जहां पर कचहरी को बम से उड़ने की धमकी दी गई है। इस मामले के बाद अधिकारियों की एक बैठक की गई। जिसके दौरान इस मामले को लेकर बातचीत की गई। परिसर को पूरी तरह से खाली कर दिया गया और सुरक्षा कर्मियों ने छानबीन शुरू कर दी है। मामला तब का है जब जिला जज के ईमेल पर कचहरी से बम को उड़ाने की धमकी प्राप्त हुई। इस धमकी के बाद यहां पर गर्मगर्मी का माहौल बन गया। जज को यह ईमेल रात को लगभग 1:30 पर भेजा गया है ऐसी जानकारी मिली है।
धमकी के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा
जिला जज को धमकी मिलने के बाद में कचहरी की सुरक्षा को लेकर बढ़ोतरी कर दी गई है सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। डीपी वरुण प्रमोद कुमार और केंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा फोर्स और बम निरोधक दस्ते के साथ कचहरी में चेकिंग अभियान चल रहा है। इस अभियान के दौरान सभी अभिव्यक्तियों ने अपने-अपने स्तर से चैंबर और संधि की सामानों की जांच शुरू कर दिया और उधर साइबर सेल की ओर से ईमेल की जांच भी की जा रही है।
आतंकवादी संगठनों ने दी धमकी
सेंट्रल बार अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम का कहना है कि जज ने दोनों बार के अध्यक्ष महामंत्री को अपने चेंबर में बुलाकर के इस बारे में बातचीत की और इस ईमेल के बारे में बताया जिसमें 1:30 बजे आतंकवादी संगठनों की तरफ से कचहरी को बम से उड़ने की धमकी दी गई है। ऐसे में पूरी कचहरी को खाली करने का अनुरोध किया जा रहा है बम निरोधक दस्ताने मौके पर पहुंचकर गंभीरता से पूरी कचहरी के जांच कर ली इसकी जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स यहां पर पहुंचा है और उसके साथ ही पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था शिवहरि मीणा भी कचहरी पहुंच चुके हैं और इन्होंने कई जरूरी दिशा निर्देश भी यहां पर दिए हैं।
सुरक्षा बढ़ाई गई
धमकी मिलने के बाद मौके पर तीन कंपनी पीएसी डीपी एडीसीपी और एसीपी इसके साथ ही चार इंस्पेक्टर समेत 50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की टीम में हो चुकी है और कचहरी में जांच अभियान चल रहा है। इसके साथ ही जज ने बताया कि एक लाइन पर ईमेल में धमकी दी गई है की अभिव्यक्ति और जजों को बम से उड़ाया जाएगा। इस मामले को लेकर पूरे शहर में यह बात फैल गई है और लोगों में डर का माहौल है।
Read More:- आज मनाई जा रही विजया एकादशी? जाने इस दौरान ऐसा क्या करेगी मिलेगी सभी संकटों से मुक्ति





