Uttarpradesh News:- उत्तरप्रदेश के बाराबंकी शहर में एक कारोबारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कारोबारी के पास लाइसेंसी पिस्तौल थी, जिसे उसने खुद पर गोली चलाई। गोली चलने की आवाज आई तो परिजन नवीन के कमरे में पहुंचे जब मौके पर पहुंचे तो परिवार में देखा कि नवीन की मौत हो चुकी है। यह मामला बाराबंकी शहर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ला निवासी टेंट और किराना व्यवसाय राजेंद्र जायसवाल के पुत्र नवीन जायसवाल का है।
नवीन ने खुद पर गोली चलाई जिसके बाद परिवार दहशत का माहौल था परिवारजनों ने गंभीर रूप में नवीन को लखनऊ रोड स्थित हिंद मेडिकल कॉलेज ले गया जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत बताया।
सुबह की है घटना
नवीन ने सुबह लगभग 7:30 पर खुद पर गोली चलाई इस दौरान घर के सभी लोग अपने-अपने कार्यों में व्यस्त थे, लेकिन जब नवीन के कमरे से गोली चलने की आवाज आई तब परिजनों ने मौके पर जाकर देखा तो उसके सिर में गोली लगी हुई थी। गोली लगने के बाद नवीन की हालत बहुत गंभीर थी इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में से मृत घोषित कर दिया गया।
नवीन इकलौते पुत्र थे
कारोबारी नवीन जायसवाल अपने एक पुत्र और पुत्री को छोड़कर इस दुनिया से जा चुके हैं। नविन अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे और कारोबारी थे। नवीन की पुत्री एमबीए करके नौकरी कर रही है वही पुत्र किराने की दुकान संभालता है। नवीन की मौत के बाद पूरे परिवार में दहशत और मातम का माहौल छाया हुआ है।
पुलिस प्रशासन ने शुरू की जांच
इस मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी गई। जिसके बाद शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि जानकारी मिलते ही प्रारंभिक जांच में सिर पर गोली लगने की पुष्टि हुई। इसके बाद इस मामले की अब जांच की जा रही है। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम के बाद की जाएगी।
Read More:- मध्यप्रदेश में नजर आ रहा पश्चिमी विक्षोभ का असर, लगभग 10 जिलों में बारिश का अलर्ट हुआ जारी





