Home » उत्तराखंड » लोहाघाट से देहरादून जा रही बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बची सभी यात्रियों की जान

लोहाघाट से देहरादून जा रही बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बची सभी यात्रियों की जान

Uttarakhand News:- उत्तराखंड में लोहाघाट से देहरादून जा रही बस में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी बस में फैलने लग गई। देहरादून के डोईवाला में सुबह के 4:00 बजे बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे के दौरान बस में अचानक आग लग गई जिसकी वजह से अफरा-तफरी मच गई। बस में जैसे ही आग लगी लोगों में चीख पुकार होने लगी। हालांकि सभी सवारिया सही सलामत है।

सुबह के 4:00 बजे हुआ हादसा

देहरादून के डोईवाला में आज सुबह लोहाघाट से देहरादून जा रही बस में अचानक आग लग गई। यह हादसा सुबह के 4:00 का है। लालतप्पड़ साईं मंदिर के सामने जैसे ही बस पहुंची बस में अचानक आग पकड़ ली। बस में आग लगते ही सवारियों में अफरा तफरी मच गई। इस बस में लगभग 15 यात्री सवार थे। अचानक आग लगने से सभी घबरा गए।

ड्राइवर की सूझबूझ से बची सबकी जान

आज सुबह 4:00 बजे बस में आग लगने के बाद जैसे ही ड्राइवर को मालूम हुआ कि बस में आग लगी है, उसने तुरंत अपनी सूझबूझ दिखाते हुए बस को साइड में लगाया और सभी सवारियों को बस से जल्दी उतार और सब की जान बचाई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और बस में लगी आग पर काबू पा लिया। इस बस में लगभग 15 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित है।

Read More:- गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा के दौरान करें इस स्तोत्र का पाठ, मिलेगा संतान का सुख

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?