Uttarpradesh News:- उत्तरप्रदेश में आज एक भयानक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बस सवार सभी यात्री लखीमपुर और बहराइच जिले के थे इसमें से लगभग 15 से अधिक यात्री घायल हो चुके हैं, सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जानकारी मिली है कि यह बस दिल्ली से लखीमपुर की तरफ जा रही थी। पीलीभीत पूरनपुर हाईवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस भयानक बस हादसे में लखीमपुर और बहराइच जिले के 15 यात्री जो की बहुत ही गंभीर रूप से घायल हुए थे। इन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है।
सुबह 3:00 बजे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक निजी ट्रैवल कंपनी की एक बस लखीमपुर और बहराइच जिले के अलग-अलग स्थान के 35 से 40 यात्रियों को लेकर दिल्ली से रवाना हुई। सोमवार को सुबह के 3:00 और पूरनपुर हाईवे पर गजरौला थाना क्षेत्र में गांव कैंच के समीप बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इतना ही नहीं बस पलटने के बाद कुछ यात्री बाहर निकल आए और घायलों को बाहर निकालने की कोशिश में जुड़ गए। इसके बाद घायल लोगों को बाहर निकल गया।
घायलों में कई लोग शामिल
पुलिस को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। खबर है कि इस हादसे में पारुल उम्र 25 पत्नी दीपक निवासी बहराइच, भानु 50 पत्नी तस्सुन बहराइच, चार वर्षीय दृष्टि पुत्री दुखहरण, नेपाल निवासी लक्ष्मी, लखीमपुर खीरी निवासी सनी, अजय पुत्र जय भगवान आदि 15 यात्री गंभीर रूप से इस हादसे में घायल हुए। इतना ही नहीं तीन यात्रियों के पर भी कट गए। अन्य यात्रियों को भी बहुत ही गंभीर रूप से छोटे आई जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भेजा गया यात्रियों ने चालक के नशे में होने की बात स्पष्ट की है।
Read More:- सोना-चांदी के भाव में हुई बड़ी बढ़ोतरी, जान आज के ताजा बाजार भाव





