Chhattisgarh news:- हाल ही में भानपुरा थाना क्षेत्र के तारागांव में एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में यात्रियों से भरी बस पेड़ से जा टकराई। यह बस तिरुपति जा रही थी बस के ड्राइवर को हल्की सी झपकी लगी जिसकी वजह से बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में राजनंदगांव के रहने वाले युवक की मौत हो गई। वही इस बस में सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा गुरुवार को सुबह यानी कि आज तेज रफ्तार बस के पेड़ से टकराने से हुआ है। बस में घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं राजनांदगांव के युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
तिरुपति जा रही थी बस
इस बस में सवार 30 से अधिक यात्री दुर्ग से तिरुपति जा रहे थे। यात्रियों से भारी यह बस गुरुवार को सुबह के समय 5 से 6 बजे के बीच तारा गांव के पास पहुंची इस दौरान बस ड्राइवर को हल्की सी नींद की झपकी लग गई जिसकी वजह से बस का नियंत्रण खो गया और बस तेज रफ्तार में होने की वजह से पेड़ से जाकर टकरा गई। जिसके चलते एक युवक की मौत और कई लोग इस बस में घायल हो गए।
एक युवक की मौत और कई लोग हुए घायल
दुर्ग से यात्रियों से भरी हुई बस में सवार राजनांदगांव के निवासी तामेश्वर साहू कि इस हादसे में मौत हो चुकी है। वहीं इसमें कई घायल हो गए हैं। इस बस हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया साथ ही मृतक के परिजनों को इस घटना की जानकारी दी गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Read More:- उत्तरप्रदेश में शीतकालीन सत्र की हो रही कल से शुरुआत, “वंदे मातरम” पर हो सकती है विशेष चर्चा





