Home » उत्तर प्रदेश » उत्तरप्रदेश में आज पेश हुआ 9.12 लाख करोड़ का बजट, बजट में खुला कई योजनाओं का पिटारा

उत्तरप्रदेश में आज पेश हुआ 9.12 लाख करोड़ का बजट, बजट में खुला कई योजनाओं का पिटारा

Uttarpradesh News:- उत्तरप्रदेश में आज सदन में लगभग 9.1 12 लाख करोड़ का बजट पेश किया गया है। इस बजट में कई योजनाओं का पिटारा खुला है। खास तौर पर इस बजट में निवेश रोजगार बुनियादी विकास और कल्याणकारी योजनाओं पर खास फोकस किया गया है, साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ रोजगार के बारे में सोचा गया है। इस बजट के दौरान कई सारी योजनाएं पेश की गई। जोकि लोगों के हित में प्रस्तुत की गई है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

नवीन गोदाम का निर्माण

बजट के दौरान उत्तरप्रदेश में रासायनिक उर्वरकों के भंडारण के लिए लगभग 150 करोड़ रुपए की योजना का प्रस्ताव रखा गया। जिसके दौरान नवीन गोदाम का निर्माण करने के लिए इसमें 25 करोड़ की योजना प्रस्तावित की गई है। इस योजना के तहत नवीन गोदाम का निर्माण होगा।

उत्तरप्रदेश में लगभग 7497 गौशालाएं

उत्तरप्रदेश में लगभग 7497 गौशालाएं संचालित की जा रही है। जिसमें बेसहारा पशुओं का संरक्षण किया जाता है। वहीं इसमें 1238000 से ज्यादा गाय मौजूद है। जिनका संरक्षण यहां किया जाता है।

29 लाख हेक्टेयर पर गन्ना उत्पादन

उत्तरप्रदेश में लगभग 29 लाख हेक्टेयर जमीन पर गन्ना उत्पादन किया जा रहा है। जिसके चलते 44 चीनी मिलों का आधुनिकरण किया गया है। जिससे कि किसानो को इससे सहायता मिल सके।

किसान एग्री हब का कार्य जारी

उत्तरप्रदेश के लखनऊ में गोमती नगर में किसान एग्री हब का निर्माण कार्य चलता नजर आ रहा है। वही कृषकों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलवाने के लिए कई कार्यक्रम भी किया जा रहे हैं। जिससे कि किसानों को उनकी फसलों के सही दाम मिल सके।

Read More:- सोना-चांदी के भाव को लेकर बाजार में नया मोड़, जाने आज कितना बदले ताजा भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?