हरदोई में बच्चा चोरी की अफवाह पर महिला को पीटा : 7 सेकेंड में जड़े 15 तमाचे, पुलिस बोली- महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं


हरदोई: यूपी के हरदोई में बच्चा चोरी के शक में लोगों ने एक महिला को जमकर पीटा। साथ ही उसके बाल नोचें और उसे सडक पर घसीटा। हालांकि, मामले की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। उन्होंने महिला को ग्रामीणों से छुड़वाया। इसके बाद उसे थाने ले जाया गया। बताया जा रहा है कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है। इस कारण लोगों को बच्चा चोरी करने का शक हो गया।
घर में भीख मांग रही थी
मामला हरदोई के लोनार थाना क्षेत्र के चौकी बावन क्षेत्र का है। यहां पर बुधवार को एक महिला भीख मांग रही थी। वह जब एक घर में पहुंची तो उसने घर में मौजूद एक बच्चे का हाथ पकड़ लिया था। यह देखकर घरवालों ने पहले महिला को पकड़ा, और फिर उसे सड़क पर घसीट कर ले आए। इस दौरान आसपास के लोग भी हंगामा देखकर आ गए। इस दौरान लोगों ने महिला के बाल नोंचे और उसकी पिटाई कर दी।
एक युवक ने 15 तमाचे जड़े
हंगामे के दौरान एक युवक ने तो महिला के 10 सेकेंड में करीब 15 तमाचे जड़ दिए। हालांकि, आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोका। तो किसी तरह उस महिला की जान बच पाई। इस दौरान लोगों ने इस महिला का वीडियो भी बना लिया।
मानसिक हालत ठीक नहीं
ग्रामीणों की मानें तो महिला की मानसिक हालत ठीक नही है। वह अनाप शनाप बातें कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला अपने बहू के मायके में ही भीख मांग रही थी। हालांकि, ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने महिला को आक्रोशित ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया।
बुजुर्ग महिला को पीटा
इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने एक बुजुर्ग महिला को पीट दिया था। हालांकि, महिला को सुरक्षित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की संथाल जनजाति की अजीब परंपराएं : अगर प्रेमी के घर में डटी रहे लड़की तो उसके साथ कराते हैं शादी
